back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे सी.पी. राधाकृष्णन, जगदीप धनखड़ समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

राष्ट्रपति भवन में आज उपराष्ट्रपति पद के शपथग्रहण का कार्यक्रम होना है। जहां सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएँगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। राष्ट्रपति भवन में आज उपराष्ट्रपति पद के शपथग्रहण का कार्यक्रम आयोजित होना है। सी.पी. राधाकृष्णन शुक्रवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस गरिमामय समारोह में उन्हें शपथ दिलाएंगी, जहां उच्च पदस्थ नेताओं की मौजूदगी चर्चा का केंद्र बनेगी।

67 वर्षीय सी.पी. राधाकृष्णन, जो पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं, अब उपराष्ट्रपति बने हैं। मंगलवार को हुए चुनाव में उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की, जिससे राजनीतिक हलकों में नई सरगर्मी तेज हो गई है।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से अचानक इस्तीफ़ा देने के बाद यह उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराना अनिवार्य था। जीत के बाद राधाकृष्णन ने गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफ़ा दिया। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

राधाकृष्णन ने दर्ज की शानदार जीत 

उपराष्ट्रपति चुनाव में सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को शानदार जीत दर्ज की। 67 वर्षीय राधाकृष्णन ने इंडिया ब्लॉक उम्मीदवार व सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया। 788 में से 767 सांसदों ने मतदान किया, जिसमें राधाकृष्णन को उम्मीद से अधिक 452 वोट मिले, जबकि रेड्डी को 300 वोट।

समारोह में ये नेता भी करेंगे शिरकत

सूत्रों के अनुसार, नए उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रह सकते हैं। हालांकि, राहुल गांधी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, वे गुजरात दौरे पर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समारोह में शिरकत करेंगे।

इस्‍तीफे के बाद पहली बार धनखड़ ने दिया बयान 

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी अपने कार्यकाल से हटने के बाद पहली बार सार्वजनिक बयान में राधाकृष्णन को अपना पत्र लिखकर बधाई दी। धनखड़ ने कहा कि, राधाकृष्णन के सार्वजनिक जीवन का अनुभव उपराष्ट्रपति पद को और गरिमा प्रदान करेगा।

गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

वही, सी.पी. राधाकृष्णन के भारी जीत के बाद राजनीतिक बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर उपराष्ट्रपति बनने पर शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के निवास पर मिलकर उन्हें बधाई दी।

बता दें कि, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ दिया था। करीब 50 दिन बाद हुए चुनाव में एनडीए को जीत मिली। वोटिंग के नतीजे बताते हैं कि विपक्षी खेमे में भी क्रॉस वोटिंग हुई, जिसने राधाकृष्णन की जीत का अंतर और बड़ा कर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...