back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिग्गज अभिनेता व फिल्मकार ललित बहल का कोरोना से निधन

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स)। हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ललित बहल का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले एक हफ्ते से कोरोना संक्रमित थे और दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। ललित बहल हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और पिछले हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि उनके फेफड़ों में संक्रमण काफी तेजी से फैलता गया। आखिरकार शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। ललित जाने-माने अभिनेता के साथ निर्माता-निर्देशक भी थे। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत तपिश’, ‘आतिश’, ‘सुनहरी जिल्द’ जैसी टेलीफिल्मों से की थी। ललित ने टीवी के लोकप्रिय शो ‘अफसाने’ से अपना अभिनय करियर शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘जजमेंटल है क्या’ ‘तितली’ और ‘मुक्ति भवन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। ललित बहल के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵