back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उमा भारती को काशी-मथुरा मसला बिना विवाद के निपटने की आस

भोपाल, 15 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने काशी और मथुरा का मामला बिना विवाद और तनाव के निपटने की उम्मीद जताई है। उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। मथुरा काशी शेष रह गए हैं। भगवान की कृपा रही तो बिना किसी विवाद और तनाव के यह दोनों स्थानों का मसला सुलझ सकता है, क्योंकि अयोध्या में राम जन्मभूमि के सबूत जमीन के अंदर दबे हुए थे, इसलिए बड़ा आंदोलन हुआ। ढांचा गिरा फिर खुदाई हुई और जमीन के नीचे उस स्थान पर मंदिर होने के प्रमाण मिले। उन्होंने आगे कहा, मथुरा एवं काशी में तो यह स्पष्ट दिखता है कि इन दोनों स्थानों पर हिंदुओं के परम आस्था के केंद्र विश्वनाथ का ज्योतिर्लिग एवं श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के पूजा के स्थान वहां पर थे जो की साफ दिखाई देते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है, आने वाली पीढ़िया शांति, सद्भाव एवं एकात्मता के साथ भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाए, इसके लिए यह दोनों स्थान पर भी भगवान शिव एवं प्रभु श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर के निर्माण का पथ प्रशस्त होना चाहिए। मैं हरिद्वार में मां गंगा से यही प्रार्थना करके भोपाल वापस लौटूंगी। –आईएएनएस एसएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵