back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP BEd JEE प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी..ऐसे करें डाउनलोड; जानें एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी ले जाना ना भूलें। इसके बिना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश बीएड जेईई 2024 में जो उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं उनके लिए अच्छी खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की तरफ से आज उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सभी विश्वविद्यालय की वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर UP BEd JEE 2024 लिंक पर क्लिक कर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कब आयोजित होगी परीक्षा?

बता दें कि उत्तर प्रदेश बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। साथ ही उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी ले जाना ना भूलें। इसके बिना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा की तारीख नौ जून 2024 रखी गई है। शेड्यूल के अनुसार यूपी बीएड जेईई 2024 का परिणाम 30 जून को घोषित किया जाएगा।

क्या है एग्जाम पैटर्न?

उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा के एग्जाम पैटर्न को समझना उम्मीदवार के लिए काफी जरूरी है। यूपी बीएड जेईई 2024 में दो पेपर होते है, जिनमें से हर एक में MCQ सवाल होते है। पेपर 1 में दो खंड होता है। जिसमें सामान्य ज्ञान और भाषा के सवाल होते है, जबकि पेपर 2 में सामान्य योग्यता परीक्षण और विषय ज्ञान खंड शामिल होता है। प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न होते हैं। साथ ही इन प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 180 मिनट का समय दिया जाता है।

होती है नैगेटिव मार्किंग भी

इस परीक्षा गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग भी होती है। उम्मीदवारों को हर सही उत्तर देने के लिए 2 अंक प्राप्त होते है। जबकि, हर गलत उत्तर के लिए 0.33 अंकों की निगेटिव मार्किंग होती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया Skill India Mission आज लाखों लोगों...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵