back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान की कोई वास्तविकता नहीं है, पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या खत्म होगा: योगी आदित्यनाथ

विभाजन विभीषिका दिवस पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में जो हुआ था वहीं आज बांग्लादेश में हो रहा है। बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ भीषण हिंसा हो रही है, लेकिन उसके लिए कोई बोल नहीं रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज बुधवार को लखनऊ में सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा स्थल से लोक भवन तक आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद रहे। 

जो 1947 में हुआ था वहीं आज बांग्लादेश में हो रहा है- योगी


विभाजन विभीषिका दिवस पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो 1947 में हुआ था वहीं आज बांग्लादेश में हो रहा है। बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ भीषण हिंसा हो रही है, लेकिन उसके लिए कोई बोल नहीं रहा है। डेढ़ करोड़ हिंदू अपनी स्मिता को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि कथित सेक्युलर लोगों के मुंह से बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए एक शब्द नहीं निकल रहा है। उनको भय है कि अगर इन कमजोर लोगों के पक्ष में बोला तो उनका वोट बैंक इनके हाथ से निकल जाएगा। इनकी मानवता मर चुकी है क्योंकि इनको सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता है।

पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या पाकिस्तान समाप्त होगा


भाषण के दौरान सीएम योगी ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कोई वास्तविकता नहीं है। पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या हमेशा के लिए पाकिस्तान समाप्त होगा। बांग्लादेश में जो हो रहा है वो पहले भी हो चुका है। देश के बंटवारे के समय इसी तरह से लाखों हिंदुओं को निशाना बनाया गया था। उस दौरान भी मंदिरों में तोड़फोड़, बहन-बेटियों के साथ अत्याचार और लूटपाट किया गया था।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना


सीएम योगी ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को जब देश में विभाजन की त्रासदी हो रही थी। तब 15 अगस्त को देश के अंदर तत्कालीन पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू और अन्य कांग्रेसी नेताओं के द्वारा देश के अंदर आजादी का जश्न मनाने का काम किया जा रहा था। जबकि इसी दौरान लाखों लोग अपनी मातृभूमि और परिवार को छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे थे।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵