back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यति नरसिंहानंद की विवादास्पद टिप्पणी के बाद UP CM योगी आदित्यनाथ का कड़ा रुख, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में त्याहारों के बीच लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को दिए सख्त निर्देश हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चल रहे और आने वाले त्याहारों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। योगी आदित्यनाथ ने यह बैठक यति नरसिंहानंद की पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद की। योगी आदित्यनाथ ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।

विरोध के नाम पर अराजकता फैलाने वाले लोगों को भी चेतवानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय या मजहब से जुड़े हुए देवी-देवताओं, साधु-संतों और महापुरुषों के खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोध के नाम पर अराजकता फैलाने वाले लोगों को भी चेतवानी दी है कि इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सभी की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य में शारदीय नवरात्रि, विजयदशमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए। इसके लिए योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस को कहा है कि राज्य के सभी थानों को लोगों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्हें राज्य में माहौल खराब करने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी।

महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस को सख्त निर्देश

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्याहारों के बीच राज्य में महिला और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस को भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग में तेजी लानी होगी। योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्य के सभी जिलों के प्रशासन और पुलिस को मिलकर के काम करने को भी कहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फलाहारी महाराज की CM योगी से मांग, लिखा पत्र, बोले- ‘मुसलमानों को बृज की होली से दूर रखा जाए’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मथुरा की प्रसिद्ध बृज होली को लेकर एक नई बहस खड़ी हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵