back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेहा सिंह राठौर की मां कोरोना संक्रमित, प्रशासन से लगायी मदद की गुहार

पटना, 24 अप्रैल (हि.स.)। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की मां कोरोना संक्रिमत हो गई हैं। नेहा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। नेहा सिंह राठौर ने बताया कि आज मेरी माताजी कोरोना वार्ड में भर्ती हैं। तबियत सही नहीं लग रही। जिनका नाम चंपा सिंह है और वो 48 वर्ष की हैं। मेरी मां जिला कैमूर के मुख्यालय भभुआ में एकता चौरहे पर अवस्थित सदर अस्पताल के नोवल कोरोना वार्ड के द्वितीय तल पर भर्ती हैं। जारी वीडियो में नेहा कह रही हैं कि उनकी मां को जमुहार मेडिकल कॉलेज सासाराम में भर्ती कराया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि वहां स्पेशलिस्ट हैं। यह सब बताते हुए वह बार-बार मदद की गुहार लगा रही हैं। नेहा सिंह राठौर की गुहार पर देश के चर्चित कवि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई है कि एक प्रतिभाशाली बेटी आपकी ओर देख रही है। मदद करिए। नेता प्रतिपक्ष से भी विश्वास ने गुहार लगाई है और कहा है कि आप सत्ता में नहीं हैं किंतु प्रभावी तो हैं, आप का हाथ बढ़े। नेहा की आंखों में आंसू उसकी जिजीविषा की हार है… आप दोनों पर न हो तो बता दीजिए। बिहार बेटियों का दुख हरना जानता है। कुमार विश्वास के पोस्ट पर नेता प्रतिपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जानकारी दी है कि कुमार भाई, नेहा बहन की माता जी को सदर अस्पताल में हमारे विधायक सुधाकर सिंह ने ही भर्ती कराया था। अब इनकी इच्छानुसार उन्हें नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार में शिफ्ट करा रहे हैं। जरूरी दवा के लिए विधायक जी अपनी गाड़ी भेज चुके हैं। हमारी टीम लगातार नेता बहन के संपर्क में है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵