back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रयागराज में UPPSC अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प, इस फैसले को वापस लेने के लिए दवाब बना रहे हैं छात्र

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर UPPSC अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प हो गई। आयोग पर एक फैसले को वापस लेने के लिए दवाब बना रहे हैं छात्र।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS प्री 2024 और RO/ ARO प्रारंभिक परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रतियोगी अभ्यर्थियों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हजारों की तादात में प्रतियोगी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के चौराहे पर एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर आयोग के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के फैसले से नाराज छात्रों ने पुलिस की बैरिकेटिंग तक तोड़ डाली। इसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई।

छात्रों की उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से है ये मांग

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षा के छात्र उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा के छात्र उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से मांग कर रहे हैं कि एक दिन में एक शिफ्ट में ही पीसीएस प्री 2024 और RO और ARO प्री 2023 की परीक्षाएं की व्यवस्था कराई जाएं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों ने 2 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के खिलाफ शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों ने कहा था कि जब तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इन परीक्षाओं को एक दिन और एक शिफ्ट में ही कराने का आश्वासन नहीं देता है, तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

यूपी लोक सेवा आयोग की PCS प्री 2024 परीक्षा की तारीख

प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों का विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुबह से ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय के सामने भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया था। पुलिस और जिला प्रशासन स्थिति को संभालने के लिए प्रयासरत हैं। बता दें कि यूपी लोक सेवा आयोग की पीएससी प्री 2024 परीक्षा 7 दिसंबर 2024 और 8 दिसंबर 2024 को प्रस्तावित है। जबकि RO/ARO प्रारंभिक 2023 परीक्षा 22 व 23 दिसंबर 2024 को होनी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵