back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला

निजी कारणों से यूपीएससी के चेयरमैन सोनी ने दिया इस्तीफा

रफ्तार डेस्क नई दिल्ली। यूपीएससी रके चेयरमैन मनोज सोनी ने पर्सनल रीजन्स के चलते इस्तीफा दे दिया है। दरअसल उनका कार्यकाल 2029 में पूरा होना था लेकिन उन्होंने इससे पांच सालृ पहले ही इस्तीफा दे दिया।

वडोदरा की महाराजा सायाजीराव यूनिवर्सिटी बरोड़ा के छात्रा रहे 

सोनी ने इंडियन एक्सप्रेस को शनिवार को इस बात की पुष्टि की कि वो इस्तीफा दे रहे हैं। सोनी वडोदरा की महाराजा सायाजीराव यूनिवर्सिटी बरोड़ा से पढ़े हुए हैं। इन्होंने ऐसा समय में इस्तीफा दिया है जब कमीशन ने प्रोबेशनरी आईएस ऑफिसर पूजा खेडकर को अपनी झूठी पहचान के आधार पर सिविल सर्विस की परीक्षा दी थी। हालांकि पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सोनी के इस्तीफे पूजा खेडकर के मामले का कोई लेना-देना नहीं है।

40 साल की उम्र में वाइस चांसलर बनने वाले पहले व्यक्ति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी कहे जाने वाले सोनी 28 जून 2017 को कमीशन के सदस्य बने थे और उन्होंने 16 मई 2023 को चेयरमैन के रूप में शपथ ली थी। सोनी गुजरात की डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी के दो बार वाइस चांसलर रह चुके हैं। साथ ही महाराजा सायाजीराव यूनिवर्सिटी बरोड़ा के एक बार वाइस चांसलर रह चुके हैं। वह भारत में 40 साल की उम्र में वाइस चांसलर बनने वाले पहले व्यक्ति थे। 

पॉलिटिकल साइंस के छात्र रहे और इंटरनेशनल स्टडीज पढ़ाया भी 

वह पॉलिटिकल साइंस के छात्र रहे और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, वल्लभ विद्या नगर में इंटरनेशनल स्टडीज को पढ़ाया भी। कई संस्थानों के बोर्ड ऑफ जनरल में भी रहे।

लंदन में चार्टर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स वर्ल्ड एजुकेशन कांग्रेसग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किए गए 

सोनी को लंदन के चार्टर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स वर्ल्ड एजुकेशन कांग्रेसग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने “अंडरस्टैंडिंग द ग्लोबल पॉलिटिकल अर्थक्वेक” नाम की किताब भी लिखी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

UPSC CMS Result 2021: जारी हुआ यूपीएससी सीएमएस रिजल्ट, तुरंत करें डाउनलोड

नई दिल्ली: UPSC CMS Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (UPSC CMS 2021) यूपीएससी सीएमएस रिजल्ट जारी कर दिया...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...