back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP में भेड़ियों के बाद अब Street Dogs का आतंक, इस शहर में कुत्तों के झुंड ने मचाया कहर

अजनारा होम्स सोसाइटी के एम टावर में रहने वाले एक युवक पर कार पार्किंग के पास 3 आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। वह युवक डर के कारण गिर गया, जिससे उसकी दाहिनी कलाई में गंभीर चोट आई है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ग्रेटर नोएडा में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग डर में जी रहे हैं। खासकर हाई-फाई सोसाइटी में रहने वाले लोग बहुत परेशान हैं। सड़कों और गलियों के साथ-साथ अब सोसाइटी के अंदर भी आवारा कुत्ते लोगों पर हमला करने लगे हैं। एक ताजा घटना बिसरख थाना क्षेत्र के अजनारा होम्स सोसाइटी की है, जहां पिछले एक दिन में कुत्तों के हमले के दो मामले सामने आए हैं।

एक युवक पर तीन आवारा कुत्तों ने किया हमला

अजनारा होम्स सोसाइटी के एम टावर में रहने वाले एक युवक पर कार पार्किंग के पास तीन आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। वह युवक डर के कारण गिर गया, जिससे उसकी दाहिनी कलाई में गंभीर चोट आई और उसका हाथ फैक्चर हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया, लेकिन तब तक उसे काफी नुकसान हो चुका था। अब उसके हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ है। 

हादसे से युवक का हाथ फैक्चर

इस घटना के बाद, पीड़ित युवक ने सोसाइटी के जिम्मेदार AOA को एक पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र में पूछा कि इस सोसाइटी में इंसान ज्यादा जरूरी हैं या कुत्ते। उन्होंने चिंता जताई कि कहीं अगली बार किसी और पर हमला न हो जाए। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद अब उन्हें एक हफ्ते से ज्यादा समय तक बाहर नहीं निकलना पड़ेगा क्योंकि उनका हाथ पूरी तरह से फैक्चर हो चुका है। इससे उनके काम पर भी असर पड़ा है और उन्हें ऑफिस से छुट्टियां लेनी पड़ रही हैं।

घटना के शिकायत जिला अधिकारी से की जाएगी

लोगों ने इस घटना के बाद कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सोसाइटी में बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? अगर जल्द ही इस मामले को हल नहीं किया गया, तो वे जिला अधिकारी से शिकायत करेंगे। लोग चाहते हैं कि सोसाइटी में कुत्तों का आना रोका जाए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।  

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...