नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट के एसटी-एससी के रिजर्वेशन पर फैसलों को लेकर भारत बंद का ऐलान किया है। इसका विरोध कर रहे लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ राजनीतिज्ञों ने इस विरोध का समर्थन किया है तो कुछ ने इस प्रदर्शन का विरोध किया है। आइए जानते हैं किसने समर्थन किया और किसने दर्ज कराया विरोध।
जीतनराम मांझी ने किया है भारत बंद का विरोध
भारत बंद का सबसे ज्यादा विरोध जीतनराम मांझी और उनकी पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा कर रही है। जबकि बसपा पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रही है। मायावती लगातार इस भारत बंद के निर्णय के समर्थन में बोल रही हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भारत बंद को अनुचित और नेतृत्वहीन बताया है। उनका कहना है कि दलित झूठी बात कर आरक्षण खत्म करने का विरोध फैला रहे हैं। इसका हम विरोध करते हैं। बिहार में 18 जातियों को आज तक कोई लाभ नहीं मिला जबकि इनकी आबादी 10 फीसदी है। आज तक आरक्षण की समीक्षा नहीं हुई जो अविलंब किया जाना चाहिए था। बिहार और केंद्र सरकार आरक्षण में उपवर्गीकरण लागू करे। उन्होंने कहा कि आरक्षण पर उपवर्गीकरण कर वंचित दलितों को मुख्यधारा में लाया जाए। ऐसा ना होने पर वो पटना के गांधी मैदान में बड़ी रैली करेंगे।
वहीं NDA नेता चिराग पासवान ने भारत बंद का किया समर्थन
NDA नेता चिराग पासवान ने कहा कि वह भारत बंद का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इन वर्गों के लोगों के खिलाफ छुआछूत की भावना रहेगी तब तक यह मुद्दा हल नहीं हो पाएगा। इस कारण से रिजर्वेशन में क्रीमीलेयर जैसे प्रावधान नहीं होने चाहिए।
हम भारत बंद का समर्थन करते हैं: नेता चिराग पासवान
NDA नेता चिराग पासवान ने कहा कि वह भारत बंद का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इन वर्गों के लोगों के खिलाफ छुआछूत की भावना रहेगी तब तक यह मुद्दा हल नहीं हो पाएगा। इस कारण से रिजर्वेशन में क्रीमीलेयर जैसे प्रावधान नहीं होने चाहिए।
कुछ विशेष लोग इसे अपने हित के लिए चला रहे हैं: जीतन राम मांझी
जीतन राम मांझी ने कहा है कि वो इस बंद का समर्थन नहीं करते हैं। कुछ विशेष लोग इसे अपने हित के लिए चला रहे हैं। दलित वर्ग के लोग अभी भी गरीबी में जी रहे हैं। हमारी जातियां अलग हैं और हम इनके हित की मांग करते हैं।
कुछ लाग अपना फायदा चाहते हैं : किरोड़ीलाल मीना
बीजेपी नेता किरोड़ीलाल मीना ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के साथ हैं क्योंकि कुछ लोग अपने फायदे के लिए लोगों को भड़काना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने एक कैबिनेट की बैठक में कहा है कि वह क्रीमि लेयर लागू नहीं करेंगे।
यह भीम राव अंबेडकर के संघर्ष का नतीजा है : मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है कि वह भारत बंद का समर्थन करती हैं। इन्होंने शांतिपूर्ण और अनुशासन में रहकर प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह भीम राव अंबेडकर के संघर्ष का नतीजा है और अन्य पार्टियां इसके साख कोई खिलवाड़ ना करें। हमारा समाज शांतिप्रिय समाज है हम सबका समर्थन करते हैं।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने SC और ST समुदाय के कोटे में कोटा देने को मंजूरी दी थी। उसने सुझाव दिया था कि SC और ST कैटेगरी के अंदर भी एक सब कैटेगरी को बनाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट का यह सुझाव SC और ST कैटेगरी में अति पिछड़ा लोगों को अलग से आरक्षण देने को लेकर है। देश के सुप्रीम कोर्ट में इस सिफारिश को CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने दिया था।




