back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Assembly Elections: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज दोपहर 01:30 बजे कांग्रेस की लेंगे सदस्यता

Haryana News: अब यह बात पक्की हो चुकी है कि कांग्रेस पार्टी दोनों ही दिग्गज पहलवानों को हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ाएगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज दोपहर 01:30 बजे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे। दोनों ही भारतीय कुश्ती के बड़े खिलाड़ी हैं। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने मीडिया चैनल आज तक को अपने और महिला पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने की खबर पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा है कि वे दोनों आज दोपहर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे। अब यह बात पक्की हो चुकी है कि कांग्रेस पार्टी दोनों ही दिग्गज पहलवानों को हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ाएगी। जल्द ही पार्टी दोनों पहलवानों की सीटों का भी ऐलान कर देगी कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।  

दोनों ही पहलवान भारतीय कुश्ती के दिग्गज खिलाड़ी हैं

दोनों ही पहलवान भारतीय कुश्ती के दिग्गज खिलाड़ी हैं। कांग्रेस को हरियाणा विधानसभा चुनाव में इससे बड़ा फायदा मिल सकता है। दोनों ही पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के शोषण को लेकर जंतर मंतर पर धरना भी दिया था। जिसने पूरे देश का ध्यान उनकी तरफ खींचा था।

बृजभूषण शरण सिंह ने कसा था तंज

वहीं विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व WFI अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि जब मेरे खिलाफ ये आरोप लगाए गए थे तभी मैने बोल दिया था कि यह कांग्रेस की साजिश है। यह दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा की साजिश है। मैने पहले ही कहा था आज तो देश भी कह रहा है। मुझे अब इस बारे में कहने की कुछ जरूरत नहीं है।

इस दौरान मंच पर बैठे बृजभूषण शरण सिंह भावुक हो गए

गोंडा के एक निजी विद्यालय में आयोजित स्मार्टफोन टैबलेट वितरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे हुए थे। इस दौरान पूर्व बीजेपी सांसद दिल्ली में हुए महिला पहलवान आंदोलन को लेकर हुई चर्चा पर भावुक हो गए। दरअसल मंच पर विधान परिषद सदस्य अवधेश सिंह ने पहलवान आंदोलन को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान मंच पर बैठे बृजभूषण शरण सिंह भावुक हो गए। MLC अवधेश सिंह ने पूर्व सांसद पर लगाए आरोपों को फर्जी बताया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का यू-टर्न: संन्यास लिया वापस, कहा- आग कभी खत्म नहीं होती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर कुश्ती के अखाड़े में लौटने का बड़ा फैसला किया है।...
spot_img

Latest Stories

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵