back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat Kohli इस टीम को मानते हैं सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी, उनकी लिस्ट में नहीं है CSK और MI

स्टार स्पोर्टस ने कोहली के RCB से जुड़े 16 साल पूरे होने के मौके पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें विराट कोहली अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम का खुलासा करते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विराट कोहली IPL के ऐसे दिग्गज बल्लेबाज हैं जो कई अटूट रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं। विराट ने रॉयल चैलेंज बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए 16 साल पूरे कर लिए हैं। वह 2008 में इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे।

स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किया वीडियो

विराट कोहली के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 16 साल पूरे करने पर स्टार स्पोर्ट्स ने विराट के साथ एक इंटरव्यू जारी किया है। इस इंटरव्यू में विराट अपनी IPL की सबसे पसंदीदा राइवल टीम के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान करते हुए उन्होंने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस नहीं बल्कि कोलकात नाइट राइडर्स को मानते हैं (KKR) अपनी सबसे पसंदीदा राइवल टीम।

फेस टू फेस मुकाबले में किसका पलड़ा है भारी

फेस टू फेस राइवलरी की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स 34 बार आपस में भिड़े हैं जिसमें से केकेआर 20 बार जीता है जबकि विराट की टीम ने 14 बार जीत हासिल की है। दिलचस्प बात यह है कि साल 2008 में विराट जब अपने आईपीएल करियर की शुरुआत कर रहे थे तब उनका पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ही था और साल 2019 में उन्होंने केकेआर के खिलाफ शतक भी लगाया था। वही साल 2016 में आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर भी आरसीबी के नाम है। केकेआर ने उन्हें 49 रन पर ऑल आउट कर दिया था।

टी20 से लिया संन्यास, लेकिन आईपीएल में फिर बिखेरेंगे जलवे

हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। पूरे देश अभी जीत की खुशी मना ही रहा था कि विराट की एक खबर से उनके प्रशंसकों को मायूस कर दिया। विश्व कप की जीत के साथ ही विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों से संन्यास ले लिया। हालांकि इन सबके बीच एक अच्छी खबर यह है कि विराट अभी भी आईपीएल (IPL) में आरसीबी की जर्सी पहने हुए नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵