back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘तुम्‍हारी ही बहन भेजकर…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्‍पणी से भड़के वारिस पठान, BJP से की ये मांग

पाकिस्तान को घुटनो पर लाने वाली ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग के दौरान देश के सामने आईं बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और वरिष्‍ठ नेता विजय शाह अपने अमर्यादित बयानों को लेकर एक बार फिर विवादों में है। वैसे तो नेताजी का इस तरह विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है। लेकिन फिर भी यह मंत्री अपनी अमर्यादित भाषा बोलने से पहले कुछ भी नहीं सोचते है। जहां ऑपरेशन सिंदूर को लीड करने वाली कर्नल सोफिया पूरे भारत में चर्चा का विषय बनी हुई है वहां मंत्री विजय शाह ने इनको लेकर एक गैर-जिम्‍मेदाराना बयान दे डाला है।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया विवादित बयान


पाकिस्तान को घुटनो पर लाने वाली ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग के दौरान देश के सामने आईं बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने मंगलवार (13 मई) को एक जनसंबोधन में बेतुका बयान दिया है। उन्होने सभा के दौरान कहा, ”हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों से उनकी ही बहन ने बदला लिया।” उनके इस बयान से साफ हो गया कि मंत्री कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन’ बता रहे हैं। मंत्री के इस बयान ने सियासत में भूचाल ला दिया है। कई सियासी दल मंत्री से इस्‍तीफा मांग कर रहे हैं। तो वही, अब असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के नेता वारिस पठान भी उनको जमकर खरी-खोटी सुनाई। 

AIMIM के नेता सीनियर नेता वारिस पठान ने मंत्री विजय शाह के संबोधन का वीडियो शेयर कर ‘एक्स’ पर लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को बीजेपी के मंत्री विजय शाह आतंकवादियों की बहन बता रहे हैं और चमचे तालियां बजा रहे हैं। ये हमारी सेना का अपमान है!”

विजय शाह को मंत्री पद से हटाने की मांग 


वारिस पठान ने आगे लिखा, ”देश का सच्चा राष्‍ट्रभक्‍त हमारी सेना का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। कर्नल सोफिया कुरैशी का रिश्ता आतंकवादियों से जोड़ना बेहद ही निंदनीय और बेशर्मी है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और सरकार से मांग है कि इस नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।”

विजय शाह ने खुद दी थी सफाई


बढ़ता विवाद देख मंत्री ने अपने बयान को लेकर सफाई भी पेश कर दी। एमपी सरकार में मंत्री विजय शाह ने कहा कि इस बयान का गलत मतलब लिया जा रहा है। उन्होंने सफाई पेश करते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश की महिलाओं का सिंदूर उजाड़ने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। अलग मेरे भाषण को अलग संदर्भ में देख रहे हैं। मेरे इस बयान किसी व्‍यक्ति, समाज को ठेस पहुंची है तो मैं दस बार माफी मांगता हूं। 

बीजेपी से सस्पेंड होंगे विजय शाह?


मंत्री विजय शाह के इस बयान के बाद सियासी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार से मंत्री विजय शा‍ह को मंत्री पद से मुफ्त करने और उन्‍हें पार्टी से सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं। मंत्री की यह टिप्‍पणी मीडिया में वायरल होने के तुंरत ही भाजपा ने विजय शाह को पार्टी कार्यालय तलब किया। सूत्र बताते है कि, सीएम मोहन यादव अपने मंत्री के इस बयान से खासा नाराज हैं और उन्हें सख्त हिदायत दी है। इसके अलावा, संगठन महामंत्री ने असंतोष जताते हुए विजय शाह से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵