back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Wayanad Bypolls: 1.15 करोड़ का सोना, 5.6 करोड़ का घर… Priyanka Gandhi के पास कितनी संपत्ति है?

प्रियंका गांधी वायनाड उपचुनाव से अपना पोल डेब्यू कर रही हैं। ये उनका पहला चुनाव होगा, अपने एफिडेविट में उन्होंने बताया है कि उनकी नेटवर्थ 12 करोड़ की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने नामांकन भर दिया है। चुनाव आयोग को दिए अपने शपथ पत्र में प्रियंका गांधी ने जानकारी दी है कि उनकी नेटवर्थ 12 करोड़ रुपये की है। इसमें उनकी चल संपत्ति 4.27 करोड़ की है, वहीं अचल संपत्ति की कीमत 7.41 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही प्रियंका ने जानकारी दी है कि उनकी और उनके पति की कुल संपत्ति 78 करोड़ रुपये की है।

Priyanka Gandhi Net Worth

प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में बताया है कि उनकी चल संपत्ति में तीन बैंक अकाउंट, म्यूचुअल फंड्स और PPF में निवेश, पति से तोहफे में मिला Honda CRV Car और करीब 4400 ग्राम सोना शामिल हैं। वहीं उनकी अचल संपत्ति में विरासत में मिली दो प्रॉपर्टीज़ शामिल हैं। इनमें दिल्ली के मेहरौली इलाके में स्थित एक कृषि भूमि का आधा हिस्सा और इसी इलाके में बने एक फार्म हाउस का आधा हिस्सा शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक घर है। 

प्रियंका ने अपने एफिडेविट में जानकारी दी है कि उनकी कमाई किराए, बैंक इंटरेस्ट और इनवेस्टमेंट से होती है। प्रियंका के ऊपर 15.75 करोड़ रुपये की देनदारी है। 

रॉबर्ट वाड्रा के पास कितनी संपत्ति है

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा के पास 39 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, वहीं उनके पास 27.64 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, उनके ऊपर करीब 10 करोड़ रुपये की देनदारी है। रॉबर्ट वाड्रा की कमाई का जरिया बिजनेस, किराया, बैंक इंटरेस्ट और इनवेस्टमेंट हैं।

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई वायनाड सीट

लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था। उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट और केरल की वायनाड सीट। राहुल गांधी ने दोनों सीट से जीत दर्ज की। हालांकि, वो दोनों में से किसी एक सीट पर ही सांसद रह सकते थे। ऐसे में राहुल गांधी ने रायबरेली सीट को चुना और वायनाड से इस्तीफा दे दिया। अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें राहुल की जगह प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। साल 2019 में भी राहुल गांधी वायनाड सीट से ही लोकसभा पहुंचे थे।

नामांकन भरने के बाद प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

इसे प्रियंका गांधी का पॉलिटिकल डेब्यू माना जा रहा है, क्योंकि ये पहला चुनाव है जिसमें प्रियंका गांधी बतौर उम्मीदवार उतरी हैं। इससे पहले वो कांग्रेस के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुकी हैं। नामांकन भरने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मैंने 1989 में अपने पिता के लिए चुनावी कैम्पेन किया था। तब मैं 17 साल की थी, उस बात को 35 साल हो चुके हैं। मैंने अपनी मां, अपने भाई और पार्टी के कई सहयोगियों के लिए प्रचार किया है। ये पहली बार है जब मैं खुद के लिए प्रचार कर रही हूं।’

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...