back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘रोज मिल रहीं धमकियों पर ध्‍यान नही देते’ राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगाए थे और कहा था कि इसमें शामिल अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस पर चुनाव आयोग का रिएक्शन आ गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलेक्शन कमीशन ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए निष्पक्ष तरीके से काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, इसमें शामिल अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा रिटायर होने पर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में चुनाव आयोग ने अपने कर्मचारियों को बेबुनियाद आरोपों पर ध्यान न देने के लिए कहा है। 

इलेक्शन कमीशन ने कह दी ये बात

बता दें, इलेक्शन कमीशन ने कहा कि, चुनाव आयोग रोज रोज लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोपों को नजरअंदाज करता आ रहा है, रोज रोज दी जा रही धमकियों के बावजूद निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्य कर रहे सभी चुनावी कर्मियों को ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयानों पर ध्यान न देने के लिये कहता है।

बिहार स्पेशल इंटेसिव रिवीजन पर हो रहा बवाल

विपक्ष द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर सवाल खड़े किए थे जिसमें आरोप लगाए थे कि, इसके जरिए मतदाताओं से उनका वोटिंग का अधिकार छीनने की कोशिश हो रही है। हालांकि, चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि इसका उद्देश्य सभी लोगों को मतदाता सूची में शामिल करना है। चुनाव आयोग ने ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट भी जारी कर दी है। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है। वह 1 सितंबर तक चुनाव आयोग के कैंप में शिकायत कर अपना नाम लिस्ट में जुड़वा सकते हैं।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गड़बड़ी के आरोप लगाएं थें, राहुल गांधी ने कहा था कि चुनाव आयोग गड़बड़ी कर रहा है। और इसके पुख्ता सबूत के साथ राहुल के पास है जिसके बाद उन्होनें कहा था कि जो अधिकारी इसमें शामिल हैं। उनको छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कहने पर वोट चोरी कर रहे चुनाव अधिकारी देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। वह रिटायर हो जाएं तो भी उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। राहुल गांधी इससे पहले महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के चुनाव को लेकर भी चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठा चुके है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵