back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक मौलवी ने राम-राम कहा तो चौंक गया… योगी ने फरीदाबाद की रैली से सुनाया जम्मू कश्मीर दौरे का एक किस्सा

हरियाणा में 5 अक्टूबर 2024 को विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी को लेकर सभी दल अपने अपने बड़े नेताओं की रैली करवा रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदियानाथ ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए अपने हाल के ही जम्मू-कश्मीर दौरे का जिक्र करते हुए एक किस्सा सुनाया। उन्होंने इस किस्से का कारण अनुच्छेद 370 के हटने के बाद हुए बड़े बदलावों को बताया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले दो दिनों से वहां थे। जम्मू-कश्मीर में बारिश हो रही थी इसलिए वह हवाई अड्डे के अंदर चले गए थे। तभी वहां एक व्यक्ति ने आकर उनका राम राम कहकर अभिवादन किया। जब बाद में पता चला कि वह व्यक्ति एक मौलवी थे तो योगी आदित्यनाथ चौंक गए थे।

पहले ये लोग भारत की संप्रभुता को चुनौती दिया करते थे: योगी

योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के फरीदाबाद की रैली से जनता को संबोधित करते हुए आगे कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने से पहले ये लोग भारत की संप्रभुता को चुनौती दिया करते थे अब ये ही लोग राम राम कहने लगे हैं। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मजबूत भारत और मजबूत बीजेपी के साथ एक दिन ऐसा आएगा जब देश की सड़कों पर ये लोग हरे राम, हरे कृष्णा का जाप करते हुए नजर आएंगे।

इससे पहले हर दो या चार दिन में उत्तर प्रदेश में दंगे होते रहते थे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के फरीदाबाद की रैली से जनता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में उनके पिछले साढ़े सात वर्षों के शासनकाल में सांप्रदायिक हिंसा न होने के मुद्दे को भी उठाया। योगी आदित्यनाथ ने जनता से पूछा कि क्या आपके पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से पिछले साढ़े सात वर्षों में कभी किसी दंगे की कोई खबर आई है? इसके बाद रैली में मौजूद जनता ने एकसाथ कहा कि नहीं। योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि इससे पहले हर दो या चार दिन में उत्तर प्रदेश में दंगे होते रहते थे। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर 2024 को विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी को लेकर सभी दल अपने अपने बड़े नेताओं की रैली करवा रहे हैं।   

Advertisementspot_img

Also Read:

अकबरुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी को दी चुनौती, कहा- “यूपी आ रहा हूँ, तैयार हो जाओ”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने पहले ही चुनावी मोड ऑन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...