back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलमान की सिर्फ बॉडीबिल्डिंग से ही नहीं, मैं उनकी विनम्रता से भी प्रभावित हूं : टोविनो थॉमस

चेन्नई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। हाल ही में दुलकर सलमान की कुरुप में नजर आए मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस, बॉलीवुड स्टार सलमान खान की विनम्रता से पूरी तरह प्रभावित हैं, जिनसे वह हाल ही में मिले थे। इंस्टाग्राम पर टोविनो ने बुधवार को कहा कि मैं अपना फिल्मी करियर शुरू करने के पहले से ही सलमान खान का बड़ा फैन हूं। सर, आपसे मिलकर मुझे इस बात का एहसास हुआ कि आप इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी इतने ग्राउंडेड कैसे रहते हैं। इसलिए जब बात नम्रता की आती है तो आप मेरे लिए प्रेरणा हैं। अभिनेता ने कहा कि वह सलमान के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताकर बेहद खुश है, और उन्होंने डॉ शाजिर के रूप में पहचाने जाने वाले एक व्यक्ति को धन्यवाद दिया, जिसने सलमान खान से उनकी मुलाकात को संभव बनाया। टोविनो थॉमस की अगली मलयालम फिल्म बेसिल जोसेफ द्वारा निर्देशित मिनाल मुरली होगी। फिल्म, जो एक सुपरहीरो के बारे में है, 24 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵