back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2024 में RJD, 2025 में NDA…तो क्या 2026 की मकर सक्रांति से पहले फिर पलट जाएंगे बिहार CM नीतीश कुमार

बिहार में मकर सक्रांति का त्योहार अपने साथ राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आता है। साल 2024 को बाद से मकर संक्रांति के बाद बिहार सरकार बदल जाती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। MP गजब है..यह कथन तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन मकर संक्रांति के मौके पर बिहार के लोग भी इसे बिहार के संदर्भ में देखते हैं। साल 2024 के बाद से ये सिलसिला चला आ रहा है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बीते 2 साल से मकर संक्रांति के बाद बिहार सरकार बदल जाती है। कुछ नहीं बदलता तो वह है नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री होना। साल 2024 में जब मकर संक्रांति का मौका आया तो वह आरजेडी के साथ सरकार में थे जबकि साल 2025 आते आते तस्वीर बदल गई और अब वह NDA के साथ सरकार चला रहे हैं।

तो साल 2026 में पलट जाएगी बिहार सरकार की तस्वीर?

बिहार के सियासी गलियारों में नीतीश कुमार के पलटने की कवायद चल पड़ी है। मकर संक्रांति के मौके पर साल 2024 में नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया था और अपने घोर राजनीतिक विरोधी RJD के साथ सरकार चला रहे थे। मकर संक्रांति के मौके पर दही चूड़ा खाने लालू यादव के आवास पर पहुंचे थे। हालांकि अगला साल आते आते तक बहुत कुछ बदल गया था। साल 2025 में नीतीश कुमार एक बार फिर पलटे और अपने पुराने साथी NDA के साथ सरकार बना ली। लिहाजा बिहार सीएम चिराग पासवास के आवास पर पहुंचे लेकिन चिराग वहां नहीं मिले। अब राजनीति की समझ रखने वाले दावा कर रहे हैं कि अगर यही क्रम चलता रहा तो साल 2026 की मकर संक्रांति पर भी बिहार को बदली हुई सरकार नजर आ सकती है। हालांकि गौरतलब है कि अगले साल 2026 में बिहार में विधानसभा चुनाव होना है जिस दौरान भी समीकरण बदल सकते हैं।

मीसा भारती ने नीतीश कुमार-लालू यादव को भाई भाई बताया

इस विमर्श की शुरूआत मीसा भारती के बयान के बाद हुई। पत्रकारों ने पूछा था कि क्या मकर संक्रांति के मौके पर सीएम नीतीश कुमार लालू आवास पर आएंगे? मीसा भारती ने जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार और लालू जी भाई की तरह हैं। नीतीश जी जब भी चाहें तब आ सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश कुमार की कुर्सी पर चिराग पासवान की होगी ताजपोशी? कार्यकर्ताओँ ने की CM बनाने की मांग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इस समय हलचल मची हुई है। इस हलचल का कारण नीतीश कुमार का वह फैंसला है जो...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...