back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप राष्ट्रपति या BJP अध्यक्ष बनना चाहेंगे? मनोहर लाल ने दिया चौंकाने वाला जवाब, धनखड़ मामले पर भी बोले

मनोहर लाल खट्टर ने उप राष्ट्रपति या बीजेपी अध्यक्ष बनने के सवाल का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया है। उन्‍होंने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर भी अपनी बात रखी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कई सवालों के बेझिझक जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि वे उप राष्ट्रपति और बीजेपी अध्यक्ष इन दोनों में से किस पद को लेना पसंद करेंगे, तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब देते हुए कहा, “दोनों में से कोई नहीं।” हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता खट्टर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं पद नहीं चुनता। जो जिम्मेदारी पार्टी मुझे देती है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाता हूं।” इस बात को और स्पष्ट करने के लिए उन्होंने एक किस्सा भी साझा किया।

हरियाणा के पूर्व सीएम ने साझा किया एक किस्सा

मनोहर लाल खट्टर ने अपनी पहली जिम्मेदारी को याद करते हुए बताया कि उन्हें पहली जिम्मेदारी 1980 में फरीदाबाद में मिली थी। फिर 1981 में जिला प्रचारक उनसे मिलने आए। दो दिन की बैठकें हुईं। इसके बाद जब वे लौटने लगे तो उन्होंने बस स्टैंड तक साथ चलने को कहा।

बस में चढ़ते वक्त उन्होंने एकदम से रुककर कहा, “मैं तो भूल ही गया, आपका तबादला रोहतक कर दिया गया है।” इस पर मैंने केवल इतना ही कहा, “ठीक है।” खट्टर ने आगे बताया, “मुझे यह पूछने की जरूरत नहीं लगी कि ‘रोहतक ही क्यों?’ जब भी मुझे कोई जिम्मेदारी सौंपी जाती है, मैं उसे सहजता से स्वीकार करता हूं। मेरे लिए कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। अगर मैं उपराष्ट्रपति या बीजेपी अध्यक्ष नहीं भी बनता, तो भी करने के लिए बहुत काम हैं। मैं कुछ नया कर लूंगा।”

खट्टर ने धनखड़ मामले पर भी दी प्रतिक्रिया

उप राष्ट्रपति और नए बीजेपी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दोनों पदों पर नए दायित्व संभालने वाले नेता साल के अंत से पहले नियुक्त कर दिए जाएंगे। हालांकि, जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के चलते उप राष्ट्रपति पद पर नियुक्ति तय समय सीमा से पहले ही की जाएगी। जब उनसे धनखड़ के इस्तीफे पर सवाल किया गया, तो खट्टर ने कहा कि उन्होंने विपक्ष से प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, जबकि सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं थी। यह पूरी तरह से सरकार की रणनीति का हिस्सा था। इस विशेष मामले को लेकर उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति पर अनुशासनहीनता के आरोप भी लगाए और कहा कि ऐसी स्थिति में यह सवाल उठना स्वाभाविक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...