back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi IAS Coaching Incident: दिल्ली में IAS कोचिंग हादसे पर UP सरकार सख्त, बेसमेंट के इस्तेमाल पर होगा एक्शन

योगी सरकार ने कहा है कि यूपी में अब किसी और काम के लिए स्वीकृत बेसमेंट का प्रयोग दूसरे कार्यों में किए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के राव आईएएस कोचिंग सेंटर (Rau’s IAS Coaching Center Haadasa) के बेसमेंट में पानी भरने से हुई 3 छात्रों की मौत ने पूरे देश को हिला दिया। इस घटना के बाद जहां MCD बेसमेंट में कोचिंग चलाने वाले संस्थानों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। वहीं इस घटना से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी सख्त हो गई है। योगी सरकार ने कहा है कि यूपी में अब किसी और काम के लिए स्वीकृत बेसमेंट का प्रयोग दूसरे कार्यों में किए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। 

बिना स्वीकृति के बेसमेंट इस्तेमाल पर अधिकारी लेंगे सख्त एक्शन

यूपी सरकार के आदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में बिना स्वीकृति के बने बेसमेंट के इस्तेमाल पर अधिकारी सख्त एक्शन लेंगे। यूपी सरकार के आदेश के मुताबिक प्राधिकरण स्तर पर गठित टीमें बेसमेंट का निरीक्षण करेंगी। बेसमेंट में कोई अप्रिय घटना होने पर अफसर जिम्मेदार होंगे। सरकार ने अवैध रूप से बेसमेंट की खुदाई पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। 

आवास एवं शहरी विकास विभाग ने जारी किए निर्देश

बेसमेंट के इस्तेमाल और स्वीकृति से जुड़े ये निर्देश उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन गोकर्ण ने जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि बेसमेंट में अवैध गतिविधियां रोके जाएं तथा बारिश के दौरान बेसमेंट में खुदाई ना की जाए।

दिल्ली में 3 छात्रों की हो गई थी मौत

बता दें कि, दिल्ली के राव IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से 3 छात्रों की डूबकर मौत हो गई। इस मुद्दे पर संसद से सड़क तक बवाल मचा हुआ है। इस मुद्दे पर छात्र जहां प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता भी इस मुद्दे पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फलाहारी महाराज की CM योगी से मांग, लिखा पत्र, बोले- ‘मुसलमानों को बृज की होली से दूर रखा जाए’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मथुरा की प्रसिद्ध बृज होली को लेकर एक नई बहस खड़ी हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...