back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेजप्रताप यादव की संपत्ति जानकर आंखे खुली की खुली रह जाएंगी, दो आलीशान मकान के साथ इतने करोड़ के हैं मालिक

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तेजप्रताप के अनुष्का यादव संग फोटो ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के परिवार और पार्टी में खलबली मचा दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी पार्टी और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में भूचाल आ गया है। अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहनेवाले लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इस बार अपने रिलेशनशिप के खुलासे से चर्चा में बने हुए हैं। जिसमें उन्होनें अपने फेसबुक पोस्ट पर अपने रिश्तों का खुलासा किया था। इसके बाद ही परिवार के साथ-साथ पार्टी से भी लालू यादव ने बाहर कर दिया है। लेकिन विपक्ष इन सब को चुनाव से पहले एक ढोंग बता रहा है। आइए जानते है तेजप्रताप की संपत्ति के बारे में । 

अनुष्‍का संग अपने रिलेनशनशिप के खुलासे के बाद से लगातार तेजप्रताप चर्चां में छाए हुए हैं क्योंकि उनके इस कदम के बाद नाराज लालू यादव ने पार्टी के साथ-साथ संपत्ति से भी बेदखल कर दिया है। और विपक्ष इन सब को चुनावी हथकंडा बता रहा है। इन सबके बीच आखिर तेजप्रताप के बाद खुद की कितनी संपत्ति है आइए जानते है डिटेल्स में। 

तेजप्रताप के पास कितनी संपत्ति है?

साल 2020 के चुनावी हलफनामे में तेजप्रताप ने अपनी संपत्ति का जो खुलासा किया था उसमें उनके पास 2.83 करोड़ की कुल संपत्ति बताई गई थी। ये पांच साल पुराना हलफनामा है जिसके बाद उनकी संपत्ति में और भी इजाफा हुआ होगा। इसके अलावा सवा लाख कैश के साथ 25 लाख रुपये के शेयर 14 लाख से ज्यादा का बैंक डिपॉजिट, 29 लाख रुपये से भी ज्यादा महंगी बीएमडब्ल्यू के साथ होंडा सीबीआईर बाइक और कारें है। साथ ही 17 लाख रुपये के कर्ज के बारे में भी बताया था। 

दो आलीशान मकान

अपने हलफनामे में तेजप्रताप ने बताया कि उनके पास दो आलीशान मकान है जिनमें एक औरंगाबाद में है जिसकी कीमत 62 लाख रुपये के करीब होगी। दूसरा गोलपागंज में है। इसके अलावा, एक बिल्डिंग भी पटना में उनके नाम से है।

शनिवार को फेसबुक पोस्ट में तेजप्रताप ने कहा था कि वे अनुष्का के साथ पिछले 12 साल से रिलेशन में है। हालांकि, कुछ देर बाद रात को उन्होनें सोशल मीडिया एकाउंट हैक बताया। साथ ही अपने खिलाफ साजिश बताया। कहा, ये सबकुछ उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पटना में रेड के बाद पूर्व IPS अमिताभ दास हिरासत में, तेज प्रताप यादव बोले–अल्ल-बल्ल बोलते हैं, कार्रवाई ही सही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पटना पुलिस ने 1994 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम उनके घर पहुंची...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...