back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ED अधिकारियों पर हमलाः पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं राज्यपाल, ममता सरकार से मांगी जांच की रिपोर्ट

Kolkata: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में छापेमारी के दौरान ED अधिकारियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जाहिर किया है।

कोलकाता, हि.स.। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जाहिर किया है। ED अधिकारियों पर छापेमारी के दौरान हमला किया गया था। आरोपित तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी में देरी को लेकर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण पर उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देखकर बताएंगे।

राज्यपाल ने कहा

बोस, हालांकि वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ अपनी मुलाकात के बारे में अधिक खुलासा नहीं करना चाहते थे क्योंकि जांच अभी भी जारी है। बोस ने संवाददाताओं से कहा, कि उन्होंने मुझे जो बताया है, वह हमें परेशान कर रहे कुछ ज्वलंत मुद्दों पर राज्य सरकार की राय है। विशेष तौर पर ईडी के उत्पीड़न की पृष्ठभूमि में। उन्होंने मुझे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसे मैं गोपनीय रखना चाहूंगा क्योंकि जांच अभी भी जारी है।

मामले की चल रही जांच

मुख्य सचिव बी पी गोपालिका, गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने राजभवन में गुरुवार शाम बोस से मुलाकात की और उन्हें संदेशखाली में हुई घटना की जांच के बारे में जानकारी दी। राजभवन सूत्रों ने बताया कि बैठक करीब 1 घंटे तक चली। यह पूछे जाने पर कि शाहजहां को तुरंत गिरफ्तार करने के राज्यपाल के निर्देश पर अधिकारियों के क्या जवाब थे बोस ने कहा, ”मेरा बयान रिकॉर्ड पर है और इसमें देरी क्यों हुई, इसका कारण मुझे बताया गया है। मैं आश्वस्त हूं और इससे संबंधित विवरण नहीं देना चाहता क्योंकि जांच अभी भी जारी है।” बोस ने राज्य सरकार से राशन घोटाले की कार्रवाई के बारे में जानकारी देने को कहा था और इस संबंध में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को उनसे मिलने के लिए बुलाया था।

राज्यपाल ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

गत शनिवार को राज्यपाल ने राज्य सरकार से एक रिपोर्ट पेश करने को कहा था कि शाहजहां को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट करने को कहा था कि क्या वह भारत में था या सीमा पार कर गया है? उन्होंने राज्य सरकार से कानून और व्यवस्था मशीनरी की विफलता के लिए जिम्मेदारी तय करने और अपने कर्तव्य पालन में विफल रहने वाले पुलिस अधिकारियों को दंडित करने के लिए भी कहा था।

शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा कथित तौर पर हमला किया

5 जनवरी को प्रवर्तन विभाग (ईडी) के तीन अधिकारियों पर तृणमूल नेता शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया था और उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना के दौरान ईडी अधिकारी राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारने की कोशिश कर रहे थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...