back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आठ साल के बच्चे ने चलती ट्रेन को रोक दिया , फिर जो हुआ देख कर हैरान हो गए लोग

बच्चे के तेज दिमाग और सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया , भविष्य में सम्मानित किया जाएगा बच्चा।

कोलकाता, हि.स.। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सिलचर जा रही सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। इसकी वजह है कि एक आठ साल के बालक की सूझबूझ। उसने रेल पटरी के किनारे बड़ा गड्ढा देखा। वह लाल रंग की टी शर्ट पहने था। उसने उसे उतारकर लहराना शुरू कर दिया।

इस बीच आ रही ट्रेन के चालक ने यह देखा तो उसने गाड़ी रोक दी। बच्चे का नाम मुरशाली है। वह मालदा जिले के तालुका रोड स्टेशन के पास गांव में रहता है। बताया गया है कि वह शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे मुरशाली रेल लाइन के किनारे से अपने घर लौट रहा था। तभी उसे पटरी के पास बड़ा गड्ढा दिखा। उसके दिमाग में यह बात आई कि यहां से अगर ट्रेन गुजरी तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए उसने लाल टी शर्ट लहराई।

रेलवे के अधिकारी इस बच्चे से मिले तो उसने पूरी बात बताई। अधिकारियों का कहना है कि इस बालक को भविष्य में सम्मानित किया जा सकता है। वह कोरियाली बारिनवार मिशन विद्यालय में पढ़ता है। उसके इस सूझबूझ और साहस भरे काम से पूरे गांव के लोगों में खुशी की लहर है। अब्दुस सत्तार नाम के एक गांव के निवासी ने कहा कि बच्चे ने जो कर दिया है उससे हमारे गांव का नाम रोशन हो रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

थाईलैंड में भयानक ट्रेन हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। थाईलैंड में बुधवार, 14 जनवरी की सुबह एक भयानक रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। राजधानी...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵