back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

West Bengal: Manipur के बाद अब बंगाल के हावड़ा से आई शर्मनाक घटना, महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र करके घुमाया

Bengal Girl Paraded Naked: मणिपुर की तरह बंगाल में महिला के साथ हिंसा और निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी ने TMC कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Bengal Girl Paraded Naked: मणिपुर से आई अमानवीय घटना के बाद अब पश्चिम बंगाल से भी एक ऐसी ही घटना समने आ रही है। मणिपुर की तरह बंगाल में महिला के साथ हिंसा और निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

आठ जुलाई की है घटना

यह घटना आठ जुलाई की बताई जा रही है। इस दिन बंगाल में पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था। महिला प्रत्याशी का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। यह घटना हावड़ा जिले के पांचला इलाके की है। मामले में पांचला थाने में एफआइआर दर्ज हो चुकी है। एफआइआर की कापी में तृणमूल प्रत्याशी हेमंत राय, नूर आलम, अल्फी एसके, रणबीर पांजा संजू, सुकमल पांजा समेत कई लोगों के नाम हैं।

TMC के कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

महिला प्रत्याशी ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुझे तृणमूल के लगभग 40 उपद्रवियों ने मारा-पीटा। मेरे सीने और सिर पर डंडे से वार किया और मुझे मतदान केंद्र से बाहर फेंक दिया गया। आगे महिला ने कहा कि उन लोगों ने मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश की और मुझे नग्न होने पर मजबूर किया। सबके सामने मेरे साथ छेड़छाड़ की। मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बंगाल भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने इसे लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ममता बनर्जी को क्या कोई शर्म है? आपके राज्य सचिवालय से कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई है। आप एक विफल मुख्यमंत्री हैं और आपको अपने बंगाल पर ध्यान देना चाहिए।

लॉकेट चटर्जी ने लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल के हुगली से संसद सदस्य और भाजपा पश्चिम बंगाल की राज्य महासचिव लॉकेट चटर्जी ने ट्वीट कर कहा कि 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के दिन पांचला में ग्रामसभा की एक महिला प्रत्याशी को बूथ के अंदर निःवस्त्र करके उसके साथ बदतमीजी की गई। लेकिन वहां की कोई वीडियो नहीं है, क्योंकि वहां पर जो भी मौजूद थे सबके हाथों में बंदूके थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...