back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल में जल्द चलेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी रूट पर चल रहा ट्रायल

दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हावड़ा-पुरी रूट पर नए आवंटित रैक का ट्रायल रन किया जा रहा है।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल को जल्द ही दूसरी सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है। इसके हावड़ा-पुरी के व्यस्त मार्ग पर चलने की सबसे अधिक संभावना है। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हावड़ा-पुरी रूट पर नए आवंटित रैक का ट्रायल रन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा शुरू करने का मार्ग और तारीख अभी आधिकारिक रूप से प्राप्त नहीं हुई है। हमें आईसीएफ, पेरुम्बुर से वंदे भारत रैक मिला है और आज हावड़ा-पुरी रूट पर ट्रायल रन किया जा रहा है।

पिछले साल शुरु हुई थी पहली वंदे भारत सेवा
यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी, जो पश्चिम बंगाल को मिलेगी। पहली 30 दिसंबर, 2022 से हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी मार्ग पर शुरू हुई थी। तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के साथ कोलकाता से सालों भर भगवान जगन्नाथ दर्शन को जाने वालों को इससे काफी सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...