back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विवादों में घिरी महुआ मोइत्रा ने कहा मीडिया ट्रायल के लिए समय नहीं, सीबीआई या एथिक्स कमेटी बुलाएगी तो जाऊंगी

Cash For Query Issue: लोकसभा में सवाल पूछने के लिए कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से घूस लेने के आरोपों में घिरीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों पर जांच में सहयोग करने का भरोसा दिया है।

कोलकाता, (हि.स.)। लोकसभा में सवाल पूछने के लिए मशहूर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से घूस लेने के आरोपों में घिरीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों पर जांच में सहयोग करने का भरोसा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा है कि इस मामले में सीबीआई या एथिक्स कमिटी अगर सवाल जवाब के लिए बुलाती है तो जरूर जाऊंगी, लेकिन मेरे पास अदानी द्वारा निर्देशित मीडिया सर्कस ट्रायल का हिस्सा बनने या भाजपा ट्रोल्स को जवाब देने के लिए ना तो समय है और ना ही दिलचस्पी है। मैं नदिया (राणाघाट संसदीय क्षेत्र) में दुर्गा पूजा का आनंद ले रही हूं।”

लोकसभा की एथिक्स कमिटी पर भाजपा सांसदों का दबदबा

अपने इस पोस्ट में उन्होंने लोकसभा की एथिक्स कमिटी पर भी सवाल खड़ा किया है और इशारे इशारे में कहा है कि एथिक्स कमिटी पर भाजपा सांसदों का दबदबा है। उन्होंने संकेत दिया है कि इससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।

घूस लेकर अदानी समूह के खिलाफ संसद में पूछे सवाल

उल्लेखनीय है कि महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने मशहूर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से करोड़ों रुपये घूस लेकर अदानी समूह के खिलाफ संसद में सवाल पूछे और उसमे पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी जोड़ा है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है जिसे जांच के लिए एथिक्स कमेटी के पास भेज दिया गया है। उधर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जय अनंत देहद्रई ने सीबीआई के निदेशक को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...