back to top
35.3 C
New Delhi
Thursday, June 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi in bengal: पीएम मोदी ने बोला बनर्जी पर हमला, कहा- मां, माटी, मानुष का अपमान कर रही तृणमूल कांग्रेस

PM Modi in bengal: प्रधानमंत्री ने कहा, "तृणमूल को बंगाल की जनता ने बार-बार जनादेश दिया गया लेकिन वो अत्याचार का पर्याय बन गई है। वो विकास को नहीं परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है।

कोलकाता, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन शनिवार को नदिया जिले के कृष्णानगर में रोड शो और जनसभा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। मोदी ने कहा, “तृणमूल ने मां माटी और मानुष का नारा लगाकर इसका अपमान किया। संदेशखाली की बहनें इंसाफ की गुहार लगाती रहीं लेकिन तृणमूल सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। बंगाल में पुलिस नहीं बल्कि अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब गिरफ्तार होना है और कब सरेंडर करना है। बंगाल की नारी शक्ति जब दुर्गा का रूप लेकर खड़ी हो गईं तब सरकार को उनके सामने झुकना पड़ा।”तृणमूल

तृणमूल अत्याचार का पर्याय बन गई है- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा, “तृणमूल को बंगाल की जनता ने बार-बार जनादेश दिया गया लेकिन वो अत्याचार का पर्याय बन गई है। वो विकास को नहीं परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। तृणमूल बंगाल के लोगों को गरीब बनाए रखना चाहती है ताकि उनकी राजनीति और खेल चलता रहे। मोदी ने पश्चिम बंगाल को पहला एम्स देने की गांरटी दी थी और मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी की भी गारंटी। नादिया जिले में कुछ दिनों पहले ही एम्स का लोकार्पण किया है। पश्चिम बंगाल सरकार को एम्स बनने से परेशानी है। तृणमूल सरकार तो केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने देती है। बंगाल में सुधार के लिए केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है।”

तृणमूल ने बंगाल को किया बदनाम – प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री बनर्जी पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”तृणमूल ने बंगाल को इस तरह से बदनाम किया है कि वो हर स्कीम को स्कैम में बदल देती है। केंद्रीय योजनाओं का नाम बदलकर बंगाल में चलाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग केंद्र सरकार की योजनाओं पर अपना स्टीकर लगाते हैं। ये लोग गरीबों की योजनाओं को भी नहीं छोड़ते। पश्चिम बंगाल में बदलाव की शुरुआत आप लोगों को इसी लोकसभा चुनाव से करनी होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

40 साल बाद हरियाणा बीजेपी को मिली महिला प्रदेश अध्यक्ष, जानिए कौन हैं अर्चना गुप्ता जिन्हें मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। BJP ने हरियाणा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia ने अपने बोल्ड लुक से बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia एक्ट्रेस...

Maruti Fronx Flex Fuel: पेट्रोल नहीं, Ethanol पर दौड़ेगी नई Fronx! 4 जून को मारुति करने जा रही बड़ा खुलासा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता...

Government Data Leak: सरकारी पोर्टल से डेटा लीक हो जाए तो क्या हैं आपके अधिकार? जानिए क्या कहता है कानून

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सीबीएसई के लाखों छात्रों के लिए...

चारधाम यात्रा हुई महंगी, पेट्रोल-डीजल के साथ होटल और टैक्सी किराए ने बढ़ाया श्रद्धालुओं का खर्च

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा...

लोन लेने से पहले EMI के ये नियम जरूर जान लें, छोटी गलती बढ़ा सकती है आर्थिक बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में घर, कार,...

Urvashi Rautela का Black Showstopper Dress लुक बना फैशन वर्ल्ड की नई सनसनी

Urvashi Rautela आज बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित...

भीषण गर्मी में भी कम नहीं होगी एनर्ज, अपनाएं ये खास नुस्खे

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी के मौसम में...

Budhwar Mantra: आज बुधवार के इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵