back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gyanvapi Survey: जिला न्यायालय में आज ASI ने ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पेश की, 10 दिन की मिली मोहलत समाप्त

Varanasi: ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट एएसआई टीम अपने अधिवक्ता के जरिए जिला जज आज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में पेश करेगी। न्यायालय में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए जिला जज ने 10 दिन की मोहलत दी थी।

वाराणसी, हि.स.। ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट एएसआई टीम अपने अधिवक्ता के जरिए जिला जज आज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में पेश करेगी। न्यायालय में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए जिला जज ने 10 दिन की मोहलत देते हुए सुनवाई के लिए 11 दिसम्बर की तिथि तय की थी। न्यायालय के सख्त रुख को देखते हुए माना जा रहा है कि सर्वे रिपोर्ट एएसआई दाखिल कर सकती है।

ASI ने समय देने की मांग की थी

एएसआई के अधिवक्ता ने पिछली तारीख पर जिला न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर 3 सप्ताह और समय देने की मांग की थी। एएसआई ने प्रार्थना पत्र के जरिए कहा था कि पुरातत्वविदों, पुरालेखविदों, रसायनज्ञों, सर्वेक्षणकर्ताओं, भू- भौतिकी विशेषज्ञों आदि ने सर्वे करके महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। उसकी रिपोर्ट तैयार हो रही है।

मामलें में कोर्ट 3 बार अवधि बढ़ा चुकी

जीपीआर तकनीक से हुए सर्वे की रिपोर्ट बनाने में समय लग रहा है। इसलिए पूरी रिपोर्ट पेश करने के लिए समय चाहिए। इस पर न्यायालय ने फटकार लगाते हुए 10 दिन की मोहलत दी थी। एएसआई के प्रार्थनापत्र पर जिला न्यायालय अब तक 3 बार अवधि बढ़ा चुकी है।

आज दाखिल होगी ASI की सर्वे रिपोर्ट

बनारस बार के पूर्व महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता नित्यानंद राय ने बताया कि 5 महींने के लम्बे इंतजार के बाद बहुप्रतिक्षित एएसआई की सर्वे रिपोर्ट सोमवार को आज दाखिल होगी। 3 बार में एएसआई ने कुल 35 दिन का समय रिपोर्ट तैयार करने के लिए लिया। वरिष्ठ अधिवक्ता का कहना है कि इस रिपोर्ट से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग केस में लॉरेंस गैंग के 3 शूटरों की पहचान, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित CAPS Café पर तीन बार हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵