back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Varanasi: जानें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन का पूरा ब्यौरा?

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीते कल (रविवार) से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। आज (सोमवार) उनके यहां चार प्रमुख कार्यक्रम हैं।

वाराणसी, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीते कल (रविवार) से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। आज (सोमवार) उनके यहां चार प्रमुख कार्यक्रम हैं। भाजपा ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक कार्यक्रम का ब्यौरा साझा किया है। इसके मुताबिक उन्होंने सबसे पहले आज सुबह पौने 11 बजे वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर के दर्शन किये।, ठीक 45 मिनट बाद पूर्वाह्न 11ः30 बजे उन्होंने इस धर्मस्थल का उद्घाटन किया।

अपराह्न सवा दो बजे शहर में ही विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर एक बजे वाराणसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा (ग्रामीण) के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। आखिर में अपराह्न सवा दो बजे शहर में ही विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उल्लेखनीय है, अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी) को संबोधित कर चुके हैं।

‘वाराणसी में अपने परिवारजनों का जोश और उत्साह अभिभूत कर गया।’: प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा सरकार, राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े देश के सभी लोग इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपना समय दे रहे हैं। एक सांसद के रूप में मेरी भी जिम्मेदारी थी कि मैं कार्यक्रम में समय दूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देर रात एक्स हैंडल पर कुछ फोटो साझा करते हुए लिखा भी है-‘वाराणसी में अपने परिवारजनों का जोश और उत्साह अभिभूत कर गया।’ प्रधानमंत्री आज वाराणसी को बड़ा तोहफा भी देने वाले हैं। वो वाराणसी से दिल्ली तक दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मार्ग पर दूसरी वंदे भारत शुरू होने से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को फायदा होगा। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। यहाँ के लोग नरेंद्र मोदी के दौरे से बहुत ही प्रसन्न है। पीएम मोदी भी वाराणसी की लोगो के उत्साह को देखकर बहुत खुश थे। उन्होंने जनता को अपना आभार भी व्यक्त किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस की बल्ले-बल्ले या उल्टा पड़ेगा दांव? 37 सीटों का बड़ा हिसाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी से...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...