back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Poll: राहुल अमेठी से, प्रियंका रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव, रॉबर्ट वाड्रा का पत्ता कटा: सूत्र

UP News: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से नामांकन भरा है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार भी वायनाड और अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, वायनाड में प्रथम चरण में होंगे इसके बाद राहुल गांधी अमेठी के लिए नामांकन भर सकते हैं। इस बात की पार्टी ने अभी औपचारिक ऐलान नहीं किया है। प्रियंका गांधी की रायबरेली से चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

रॉबर्ट वाड्रा लड़ना चाहते हैं अमेठी से चुनाव

इससे पहले प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा ज़ाहिर की थी। उनका कहना है कि अमेठी के लोग चाहते हैं वह चुनाव लड़े। पार्टी ने उनके बयान का किसी रूप में भी अमेठी से चुनाव लड़ने या ना लड़ने का कोई भी संकेत नहीं दिया है। ऐसे में अगर अमेठी से रॉबर्ट वाड्रा चुनाव लड़ते हैं तो भारतीय जनता पार्टी को यह बड़ा मुद्दा मिलेगा, क्योंकि वह लगातार परिवारवादी पार्टी के रूप में कांग्रेस का घेराव करती रहती है।

अमेठी पर बोले वाड्रा

रॉबर्ट वाद्रा ने कहा कि “अमेठी के लोग मुझसे उम्मीद करते हैं कि अगर मैं संसद सदस्य बनने का फैसला करता हूं तो मैं उनके निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूंगा। वर्षों तक गांधी परिवार ने रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में कड़ी मेहनत की है।” उन्होंने आगे कहा कि “अमेठी के लोग वर्तमान सांसद से वास्तव में परेशान हैं, उन्हें लगता है कि उन्होंने उन्हें चुनकर गलती की है।”

अपनी पत्नी का किया जिक्र

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “मुझे भी अमेठी के लोगों से अनुरोध मिलता है कि अगर मैं राजनीति में शामिल होता हूं, तो मुझे अमेठी को चुनना चाहिए। मुझे याद है प्रियंका के साथ मेरा पहला राजनीतिक अभियान 1999 में अमेठी में था।” राजनेता के रूप में एंट्री करने के अपने इरादे का संकेत देते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “मैं चाहता हूं कि प्रियंका गांधी पहले सांसद बनें और फिर मुझे लगता है कि मैं भी आ सकता हूं।”

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...