back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Bandh: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम, पंजाब में थमे पब्लिक ट्रांसपोर्ट के पहिए

Traffic Advisory: किसान आंदोलन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालांकि किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ रात 01:30 बजे तक किसानों की मांगो को लेकर बात हुई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों की रात 01:30 बजे तक बात बेनतीजा रही। इसके चलते किसानों ने 16 फरवरी को पूर्व निर्धारित भारत बंद का आह्वान किया है। इस बंद का सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ रहा है।

नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और किसान नेताओं की बातचीत में कई बातों में सहमति बनती दिखाई दी। अब सरकार और किसान नेताओ के बीच रविवार शाम 6 बजे फिर से वार्ता होनी है। लेकिन किसानो ने आज 16 फ़रवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। इससे आम लोगो को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसी से बचने के लिए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा नोएडा के लिए जारी एडवाइजरी के पॉइंट्स इस प्रकार हैं। कृपया घर से निकलने से पहले इसे पढ़ कर निकले और असुविधा से बचें।

  1. 130 मीटर रोड से डिपो गोलचक्कर होकर परीचौक की ओर जाने वाले वाहन सुपरटेक गोलचक्कर से होण्डा सीएल चौक से पी-03 गोलचक्कर, आईएफएस विला गोलचक्कर होकर गंतव्य को जा सकेगा।

  2. सूरजपुर से परीचौक की ओर जाने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से नॉलेज पार्क होकर एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से गंतव्य को जा सकेगा।

  3. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से परीचौक होकर जाने वाले वाहन हिन्डन कट/गलगोटिया कट से नॉलेज पार्क/एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से गंतव्य को जा सकेगा।

  4. कासना से परीचौक होकर सूरजपुर की ओर जाने वाले वाहन होण्डा सीएल चौक से सुपरटेक गोलचक्कर होकर 130 मीटर रोड से होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।

  5. चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सैक्टर 14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गंतव्य को जा सकेगा।

  6. डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सैक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गंतव्य को जा सकेगा।

  7. कालिन्दी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर गंतव्य को जा सकेगा।

  8. यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गंतव्य को जा सकेगा।

  9. पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गंतव्य को जा सकेगा।

  10. आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजा जायेगा।

यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है।

भारत बंद के ऐलान की वजह से नोएडा में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है

किसान आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने लोगो से मेट्रो का प्रयोग करने की अपील की है। नोएडा पुलिस ने दिल्ली से लगे बॉर्डरों में बैरिकेडिंग लगाकार चेकिंग करने की पूरी तैयारी कर रखी है। इसकी वजह से दिल्ली यूपी बॉर्डर में भारी ट्रैफिक होने की पूरी संभावना है। किसानों के आज भारत बंद के ऐलान की वजह से नोएडा में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली में यह पहले से ही लागू है।

18 फरवरी 2024 तक मां आनंदमई मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा

एनएसआईसी एग्जीबिशन ग्राउंड ओखला फेज-3 में भारत के सबसे डेफिनिटिव डिजाइन वीक के मद्देनजर 18 फरवरी 2024 तक मां आनंदमई मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵