back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farmer Protest: उत्तर प्रदेश के सिसौली में किसानों की शनिवार को होगी पंचायत, आंदोलन पर बनेगी रणनीति

Farmer Protest: भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से कहा कि किसान 16 फरवरी को गांधीवादी तरीके से कामबंद करके अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन करेगा।

मेरठ, (हि.स.)। पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन की गर्माहट अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आज 16 फरवरी को किसानों से खेतों में काम नहीं करने का आह्वान किया है। इसके अगले दिन यानी 17 फरवरी (शनिवार) को मुजफ्फरनगर के ग्राम सिसौली में पंचायत बुलाई गई है। इस पंचायत में किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

किसान 16 फरवरी को कामबंद करके आंदोलन का करेंगे समर्थन

भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से कहा कि किसान 16 फरवरी को गांधीवादी तरीके से कामबंद करके अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन करेगा। 17 फरवरी को सिसौली में किसान भवन में पंचायत में दूसरे राज्यों के किसान प्रतिनिधि भी शामिल होंगे और किसान आंदोलन पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

अभी तक भाकियू (टिकैत) ने इस आंदोलन से दूरी बनाई हुई है

पंजाब से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। अभी तक भाकियू (टिकैत) ने इस आंदोलन से दूरी बनाई हुई है, लेकिन किसान आंदोलन की सुगबुगाहट पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी होने लगी है। भाकियू टिकैत ने 16 फरवरी को किसानों से खेतों में काम नहीं करने का आह्वान किया है। इसके बाद ही आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए भाकियू ने 17 फरवरी को पंचायत बुलाई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नरेश टिकैत के बयान से सियासी बवाल, जयंत चौधरी पर टिप्पणी से भड़के RLD नेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। इसी मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵