back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राकेश टिकैत बोले- वे हमें दिल्ली नहीं आने दे रहे, हम भी 2024 चुनाव में उन्हें गांव में नहीं घुसने देंगे

Farmer Protest: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राकेश टिकैत ने पंजाब के किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोके जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मेरठ रफ्तार डेस्क। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राकेश टिकैत ने पंजाब के किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोके जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों को दिल्ली नहीं आने देगी तो आने वाले लोकसभा चुनाव में किसान भी उन्हें गांव में घुसने नहीं देंगे।

टिकैत ट्रैक्टर चलाते हुए कचहरी पहुंचे थे

भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने किसानों की मांगों को लेकर 21 फरवरी को मेरठ में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राकेश टिकैत ट्रैक्टर चलाते हुए कचहरी पहुंचे थे। पुलिस ने किसानों को रोकने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन वे किसानों को आगे बढ़ने से रोक नहीं पाए।

किसान भी अपने गांव में बैरिकेडिंग कर देंगे

टिकैत से किसानों को रोकने के लिए सड़कों में कीलें बिछाने पर भी सवाल किए गए, जिस पर उन्होंने कहा कि रास्ते में कीलें बिछाना बिल्कुल भी उचित नहीं है। उन्होंने सरकार को लोकसभा चुनाव 2024 की धमकी देते हुए कहा कि अगर सरकार किसानों के लिए रास्ते में कीलें लगा देंगे तो हम गांव में कीलें लगा देंगे। उनक यहां कहने का अर्थ था कि वे (किसान) चुनाव के समय अपने गांव में कीलें लगा देंगे और नेताओं को गांव में नहीं आने देंगे। राकेश ने कहा कि किसान भी अपने गांव में बैरिकेडिंग कर देंगे।

हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रमुख नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी को उधोगपतियों की सरकार बता डाला और कहा कि अगर यह सरकार किसानो की होती तो MSP कानून बहुत समय पहले ही बन गया होता। राकेश टिकैत ने दिल्ली न जाने के जवाब में कहा कि हमारे लिए यही दिल्ली है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का किसान एक साथ है। हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राकेश टिकैत की युवा कार्यकर्ताओं से अपील, कहा- धरना देना है तो बोरिया-बिस्तर बांधो, 72 घंटे तक नहीं लौटना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुजफ्फरनगर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने युवा कार्यकर्ताओं को धरना और प्रदर्शन के महत्व...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵