back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IAS Transfer: यूपी में CM योगी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

UP IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। इनमें छह जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। इनमें छह जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया हैं। सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक महाराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। तो वहीं मथुरा के नगर आयुक्त आईएएस अनुनय झा को महाराजगंज के जिलाधिकारी का पद सौंपा गया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता दी जानकारी

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि, एम देवराज प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव, व्यासायिक शिक्षा तथा कौशल विभाग से प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

यहां देखें लिस्ट-

बाल कृष्ण त्रिपाठी को विशेष, सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाख, से प्रभारी, चित्रकूट धाम मंडल नियुक्त किया है। सी इन्दुमती को मिशन निदेशक, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जिलाधिकारी फतेहपुर बनाया गया है। कृत्तिका ज्योसना, विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग तथा प्रबंध निदेशक, उप्र राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम जिलाधिकारी सुलतानपुर बनाया है। इनके अलावा अनुनाया झा को मथुरा के नगर आयुक्त पद से हटाकर जिलाधिकारी महाराजगंज, सत्येंद्र कुमार को जिलाधिकारी महराजगंज से बाराबंकी जिलाधिकारी, अविनाश कुमार को बाराबंकी जिलाधिकारी से झांसी और रविन्द्र कुमार द्वितीय को झांसी जिलाधिकारी के पद से हटाकर बरेली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

UP IAS Transfer 14ef7cc1_2aea_45d4_87b1_d898620de402.jpg

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories