back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Ratna: दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर जयंत चौधरी ने कहा – ‘दिल जीत लिया’

Bharat Ratna: देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा "दिल जीत लिया"।

लखनऊ, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत रत्न के लिए तीन और नामों का ऐलान किया है। इनमें से एक नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का भी है। इसे लेकर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने की जानकारी दी और लिखा “दिल जीत लिया”।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी चौधरी चरण सिह को भारत रत्न दिये जाने की जानकारी

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर चौधरी चरण सिह को भारत रत्न दिये जाने की जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है।

चौधरी चरण सिह का पूरा जीवन किसान कल्याण को रहा समर्पित

उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई.बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के खुशी जाहिर करने के बाद पार्टी के नेताओं और किसान नेताओं ने भी अपनी प्रसन्नता जाहिर की है। चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद किया।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...