back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में सीट की हिस्सेदारी पर अनुप्रिया ने दिया बड़ा बयान, जानें पूरी डिटेल

Loksabha Election 2024: कानपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा लोकसभा चुनाव में जो गठबंधन के तहत हिस्सेदारी मिलेगी उसी पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी

कानपुर, हि.स.। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने को लेकर अपना दल (एस) अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का कहना है कि यह कोर्ट का फैसला है। कोर्ट के फैसले को सभी को सम्मान करना चाहिये। इस पर चर्चा करना राजनीति की मर्यादा के अनुरुप नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं और इसी क्रम में अपना दल (एस) ने शनिवार को कानपुर के एक होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पार्टी अध्यक्ष व केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने पति व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ पहुंची।

विपक्ष की मंशा साफ नहीं

संसद गतिरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है और हर विषय पर सदन में चर्चा करना चाहती है लेकिन विपक्ष की मंशा साफ नहीं है। इसीलिए विपक्ष चर्चा की बजाय भाग रहा है और सदन के बाहर उन विषयों पर राजनीति कर रहा है, लेकिन विपक्ष को लोकसभा चुनाव में जनता जरूर जवाब देगी।

पार्टी के विस्तार के लिए होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

आशीष पटेल ने कहा कि विपक्ष का जो दोहरा चेहरा है वह जनता के सामने आ चुका है। राहुल गांधी के फैसले पर कहा कि न्यायालय ने ही राहुल को सजा दी थी और न्यायालय ने ही रोक लगाई है, हम सब न्यायिक प्रक्रिया के साथ ही खड़े हैं। पार्टी का दायरा बढ़ाने पर कहा कि हर राजनीतिक पार्टी अपने दायरे को बढ़ाना चाहती है और अपना दल एस भी उसी में है। कानपुर परिक्षेत्र में पार्टी की विचारधारा वाले बहुत से लोग हैं, जिसमें और बढ़ोत्तरी की जरूरत है इसको लेकर आज कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। रही बात लोकसभा चुनाव की तो जो गठबंधन के तहत हिस्सेदारी मिलेगी उसी पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

यामानाशी से भी खूबसूरत हमारा यूपी! जापान में CM योगी बोले- निवेश के लिए सबसे बेहतर जगह है उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath इन दिनों जापान दौरे पर हैं। उन्होंने जापान के Yamanashi Prefecture में आयोजित प्रेस...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵