back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर विधायक पर महिला ने लगाया चूना फैक्टरी कब्जाने का आरोप

कानपुर के सपा विधायक सोलंकी की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। विधायक के ऊपर चूना फैक्टरी पर कब्जा करने का आरोप लगा है।

कानपुर, एजेंसी। सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। विधायक और उनके साथियों के खिलाफ सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने उसकी चुना फैक्टरी पर कब्जा करने आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस कमिश्नर से न्याय के लिए गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने का आदेश एसीपी कैंट को दिया गया है।

विधायक ने चूना फैक्टरी पर किया कब्जा

चकेरी के अहिरवां शिवशंकर पुरम निवासी सरिता सिंह के पति एयरफोर्स में तैनात थे। कुछ वर्ष पहले उसके पति का बीमारी की वजह से निधन हो गया। सरिता सिंह का कहना है कि डिप्टी पड़ाव रेलवे लाइन के पास उनकी पैतृक जमीन है। जिसमें 1477 गज में चूना फैक्ट्री (मिल) थी। जिस पर उनका कब्जा था। लेकिन वर्ष 2021 में सपा विधायक अपने पार्टनर अंकित जैन समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर जबरन फैक्टरी का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया, लेकिन जब महिला ने विरोध किया तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद से वह लगातार थाने से लेकर उच्चाधिकारियों से गुहार लगा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विधायक और उसके सहयोगियों की अब तक 27 संपत्तियां हुईं चिन्हित

यह प्रकरण जैसे ही पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में आया तो पीड़ित महिला सरिता सिंह से प्रार्थना पत्र लेकर तत्काल जांच का निर्देश दिया और एसीपी कैंट को जांच के बाद कार्रवाई का आदेश दिया है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि सपा विधायक और उसके सहयोगियों की अब तक 27 संपत्तियां चिन्हित कर ली गई हैं। जिनकी कीमत 150 से 200 करोड़ से अधिक की अवैध सम्पत्ति है। अवैध तरह से अर्जित की गई संपत्तियां शहर के कोतवाली, ग्वालटोली, चमनगंज, जाजमऊ, चकेरी के अलावा आसपास के अन्य जिलों में भी हैं। बुधवार से गैंगस्टर एक्ट के तहत इन संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिसका नोडल अधिकारी इंस्पेक्टर फीलखाना सुनील कुमार को बनाया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵