back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शारदा नहर में गिरा युवक, मौत

हरैया शारदा नहर पुल से गुरुवार की आधी रात को नशे की हालत में युवक के गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

हरदोई, एजेंसी । हरैया शारदा नहर पुल से गुरुवार की आधी रात को नशे की हालत में युवक के गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, आशीष कुमार मिश्रा नशे का आदी था। प्रतिदिन वह शराब पीता था। शराब के कारण ही उसने एक बीघा खेत रघुवंशी निवासी हरैया को बेच दिया था। आशीष के पिता राम दत्त मिश्रा ने आरोप लगाया कि रघुवंशी ने अभी खेत का आधा पैसा नहीं दिया है। बेटा, रघुवंशी के पास शेष बकाया पैसा लेने गया था। रात में वापस लौटते वक्त नशे में होने के कारण आशीष हरैया पुल से नहर में मुंह के बल नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। शारदा नहर में जल प्रवाह बंद है। इस बीच जंगली जानवर उसके हाथ और बगल का मांस भी खा गए थे।

कोतवाली प्रभारी बेनी माधव त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, SIR पर सांसद–विधायकों की कम सक्रियता से संघ नाराज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संगठन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पिछले करीब एक साल से टल रहा...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...