back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति बनी कई प्रदेशों में मिसाल: योगी आदित्यनाथ

मिशन शक्ति महिला सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में मिसाल बनी। इसे दूसरे प्रदेशों में भी मान्यता मिली।

बलरामपुर, एजेंसी । मिशन शक्ति महिला सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में मिसाल बनी। इसे दूसरे प्रदेशों में भी मान्यता मिली। उक्त संबोधन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन से शुरू हो रहे महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला पुलिस की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कही।

योगी ने कहा कि मिशन शक्ति की शुरुआत चैत्र नवरात्रि 2020 के प्रथम दिन जनपद बलरामपुर से की गई थी । यह मिशन महिला सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में मिसाल बनी है।

महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन है यात्रा का उद्देश्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2020 में मिशन शक्ति के तहत एक अभियान प्रारंभ किया था। तब भी मैं यहां आया था। बलरामपुर से उस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। मिशन शक्ति का कार्यक्रम प्रदेश में मिसाल बना। इस कार्यक्रम को अनेक राज्यों में मान्यता मिली। आज जब नवरात्रि प्रारंभ हुई है, तब यूपी पुलिस ने दो कार्यक्रम प्रारंभ किये हैं। पहली यात्रा मां पाटेश्वरी के इस पावन धाम बलरामपुर से प्रारंभ होकर बुंदेलखंड के ललितपुर पहुंचेगी। दूसरी यात्रा मां विंध्यवासिनी धाम से शुरू होकर गौतमबुद्ध नगर तक पहुंचेगी। रामनवमी पर पहली यात्रा ललितपुर और दूसरी यात्रा गौतमबुद्ध नगर में पहुंचेगी। इसके पीछे उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन है। इस थीम पर यह यात्रा प्रारंभ हुई है। इस यात्रा को प्रारंभ कर खुशी की अनुभूति हो रही है। यह यात्रा जिन भी जिलों में जाएगी, वहां नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम करते हुए बढ़ेगी। बाइक से निकली यह यात्रा प्रतिदिन 80 से 120 किमी. तक चलेगी।

मुख्यमंत्री योगी दो दिवसीय भ्रमण पर मंगलवार की शाम शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पहुंचे थे। देवीपाटन मंदिर में आज से शुरू हो रहे एक माह के मेला तैयारी की समीक्षा बैठक की। आज बुधवार की सुबह मां पाटेश्वरी का पूजन कर गौशाला में गोवंशों को हरा चारा खिलाया। देवीपाटन से ही योगी सरकार टू के एक वर्ष पूर्ण होने पर महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵