back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दबंगों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटा, वीडियो वायरल

जनपद में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष से गांव में रहने वाले एक दबंग रिश्तेदार ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

औरैया, एजेंसी। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष से गांव में रहने वाले एक दबंग रिश्तेदार ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले में आरोपितों पर पुलिस व पार्टी नेताओं द्वारा मद्द न मिलने से आहत होकर अपनी कार से झंडा व स्टीकर उतार दिया है।

जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सहनगरा निवासी प्रदीप दिवाकर ने बताया कि वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष है। 18 मार्च को उनके ससुर का देहांत हो गया था और वह वहां गए थे। इस दौरान नाबालिक बच्चों ने देखा कि गांव में रहने वाले एक रिश्तेदार उनके घर घुस गया। बच्चों ने देखते ही शोर मचाया। इस जानकारी पर वह लोग घर लौटे और मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। वापस आने पर आरोपी ने उसे रास्ते में साथियों के साथ घेर लिया और मारपीट की। इसका वीडियो भी उसने बना लिया। मारपीट की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस द्वारा सुनवाई न हाेने पर पीड़ित ने भाजपा के सभी नेताओं से गुहार लगाई लेकिन किसी ने मदद नहीं की, बल्कि भाजपा के जिले के एक बड़े नेता विपक्षी की ही मदद करने लगे। इससे खफा होकर उसने पार्टी का झंडा और कार पर लगे नाम व पद का स्टीकर भी हटा दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵