back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीतीश केवल प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं, कई और भी रेस में: दीपांकर भट्टाचार्य

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2025 में नीतीश कुमार के अलावा बहुत सारे प्रधानमंत्री के दावेदार हैं। एक ही व्यक्ति को बार-बार आगे करना यह बताता है कि पार्टी कमजोर हुई है।

पटना, एजेंसी। राजधानी पटना में भाकपा माले की बुधवार को लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ महारैली हुई। रैली को संबोधित करते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2025 में नीतीश कुमार के अलावा बहुत सारे प्रधानमंत्री के दावेदार हैं। एक ही व्यक्ति को बार-बार आगे करना यह बताता है कि पार्टी कमजोर हुई है। विपक्ष के पास बहुत सारे नेता और बहुत सारे दल हैं, जिनमें प्रधानमंत्री के कई सारे चेहरे हैं।

वामपंथियों को एकजुट करने के लिए रैली बुलाई गई है

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह रैली वामपंथियों को एकजुट करने के लिए बुलाई गई है। इसको लेकर 17 तारीख को अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का एक कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद 18 को विपक्षी एकता को मजबूत करने के भी एक कार्यक्रम रखा गया है। विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए माले के तरफ से इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। इससे पूरे देश में एक मजबूत संदेश जाएगा।

बिहार में रैलियों की एक श्रृंखला चलेगी

उन्होंने पूर्णिया में महागठबंधन की तरफ से बुलाई गई रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि अब बिहार में रैलियों की एक श्रृंखला चलेगी। इस रैली से विपक्षी एकता और भी तेज होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी से गुस्साए डिप्टी CM विजय सिन्हा, विपक्ष पर जमकर बरसे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का मुद्दा उभरकर सामने आया है। विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...