back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM योगी गरजे, कहा- विपक्ष जिन्हें पालता था हम उन माफियाओं को उल्टा लटकाकर नीचे मिर्च का छोंका लगा देते हैं

Yogi Adityanath: उन्होंने कहा कि सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है।

सहारनपुर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर के गंगोह के मंच पर पहुंचते ही पूरा पंडाल योगी आदित्यानाथ जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। वहीं लोग योगी-योगी के नारे लगाते हुए अपनी कुर्सियों से खड़े हो गए।

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला

सीएम योगी ने पहले हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया। गंगोह के नवीन मंडी सभा स्थल पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने वंदे मातरम के नारे लगवाए। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

दिल्ली से देहरादून के बीच ग्रीन एक्सप्रेसवे बन रहा है

मुख्यमंत्री ने सभी को चैत्र नवरात्र की बधाई दी और मां शाकंभरी और मां बाला सुंदरी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है। दिल्ली से देहरादून के बीच ग्रीन एक्सप्रेसवे बन रहा है। इस विकास की गति को जारी रखना है। सहारनपुर पर मां गंगा और यमुना की कृपा है। यहां का किसान और हस्तशिल्प का कारीगरी दूर तक मशहूर है।

सबके मुंह सिल दिए जाते थे

सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में यहां का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया था। नौजवान पलायन करने को मजबूर हो गया था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। व्यापारी सुरक्षित नहीं था। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था, तब तो जातिवादी संगठन करने वाला कोई आगे नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे।

प्रदेश में पहले माफिया सिर ऊंचा करके घूमते थे

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले माफिया सिर ऊंचा करके घूमते थे। छोटी-छोटी बातों पर दंगा होता था। अब दंगा करने वाले खुद ही कहते हैं कि दंगा नहीं करेंगे। आप सब जानते हैं कि अब माफियाओं का क्या हाल है, हम उन्हें पकड़ कर उल्टा लटका कर मिर्ची का छोंका लगा देते हैं।

हमारी सरकार ने दंगा मुक्त माहौल दिया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के लिए 140 करोड़ का भारत ही परिवार है। उन्होंने कहा कि कुछ लाेग जाति के नाम पर बरगलाएंगे लेकिन जब जाति पर संकट आएगा तो यह सब लोग गायब हो जाएंगे। दंगा भड़काने वाले आज जातियों का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार ने दंगा मुक्त माहौल दिया है। कर्फ्यू मुक्त प्रदेश दिया है। दंगा कराने वालों की गर्मी को शांत करने का काम किया है।

विपक्षी दंगा, कर्फ्यू और किसानों की आत्महत्या नहीं रोक सकते हैं

कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करके आतंकवाद को खत्म करने का काम पीएम मोदी ने किया है। विपक्षी दंगा, कर्फ्यू और किसानों की आत्महत्या नहीं रोक सकते हैं। इनको सिर पर ढोकर आप क्यों देश के लिए बोझा ढोहना चाहते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...