back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी सरकार की बड़ी पहल, ग्रेनो प्राधिकरण की डाटा सेंटर स्कीम लांच, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

इस स्कीम में पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ब्रोशर डाउनलोड करने की सुविधा मंगलवार से ही शुरू कर दी गई है।

ग्रेटर नोएडा, हिन्दुस्थान समाचार। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निवेशकों की मांग को देखते हुए डाटा सेंटर के लिए 13 भूखंडों की योजना लांच कर दी है। इस योजना के लिए मंगलवार से ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 04 जुलाई तक पंजीकरण किए जा सकते हैं। अगर सभी 13 भूखंड आवंटित हो जाते हैं तो इससे करीब 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश और प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष को मिलाकर 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने का अनुमान है। सभी भूखंड बिक जाते हैं , तो प्राधिकरण को लगभग 1000 करोड़ रुपए की आमदनी होगी।

कई बड़ी कंपनियां ग्रेटर नोएडा में निवेश करने की इच्छुक

दरअसल, ग्रेटर नोएडा डाटा सेंटर के हब के रूप में तेजी से उभरा है। कई बड़ी कंपनियां ग्रेटर नोएडा में निवेश करने की इच्छुक हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर 13 डाटा सेंटर भूखंडों की योजना लांच कर दी गई है। इनमें से दो भूखंड नॉलेज पार्क-5 में और शेष 11 भूखंड सेक्टर टेकजोन में स्थित हैं। ये भूखंड 4047 वर्ग मीटर से लेकर 1.07 लाख वर्ग मीटर एरिया तक के हैं। इस स्कीम की समस्त जानकारी सहित ब्रोशर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट (www.greaternoidaauthority.in) और भारतीय स्टेट बैंक के वेब पोर्टल (https://etender.sbi) पर अपलोड कर दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा डाटा सेंटर के हब के रूप में तेजी से उभरा

इस स्कीम में पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ब्रोशर डाउनलोड करने की सुविधा मंगलवार से ही शुरू कर दी गई है। 04 जुलाई तक पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई है। डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख 08 जुलाई है। भूखंडों का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए होगा। अगर ये सभी 13 भूखंड आवंटित हो जाते हैं, तो करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और 10 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का आकलन है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि ग्रेटर नोएडा डाटा सेंटर के हब के रूप में तेजी से उभरा है। यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टीविटी से निवेशक बहुत प्रभावित हैं। निवेशक इस स्कीम के जरिए भूखंड पाकर यहां बड़े पैमाने पर निवेश कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: लेंटर ढहा, तीन मंजिलें गिरीं; चार मजदूरों की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र स्थित नगला हुकुम सिंह गांव में बुधवार को निर्माण कार्यों में हुई गंभीर लापरवाही एक बड़े...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵