back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक थप्पड़ का बदला हत्या से लेकर अपराध की दुनिया में घुसा था गैंगस्टर विनोद, STF ने किया ढेर

UP News: यूपी STF ने शुक्रवार को एक बड़े टास्क को अंजाम दिया, जिसमे उन्होंने गोरखपुर और पूर्वांचल के चर्चित गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

उत्तर प्रदेश, रफ्तार डेस्क। यूपी STF ने शुक्रवार को एक बड़े टास्क को अंजाम दिया, जिसमें उन्होंने गोरखपुर और पूर्वांचल के चर्चित गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यूपी STF की टीम 7 महीने से विनोद उपाध्याय को ढूढ़ने में लगी हुई थी, जब यूपी एसटीएफ की टीम सुल्तानपुर में उसके ठिकाने पर पहुंची तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। यूपी एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाही में उसे ढेर कर दिया। विनोद उपाध्याय माफिया और शार्प शूटर तो था ही बल्कि वह बीएसपी की टिकट पर चुनाव भी लड़ चूका था।

उसके बाद उसने जुर्म की दुनिया में हमेशा के लिए प्रवेश कर लिया था

विनोद उपाध्याय मीडिया की सुर्खियों में उस वक़्त आया जब उसने एक थप्पड़ मारे जाने की वजह से एक हत्या को अंजाम दे दिया था। यहीं से उसके अपराधों की दुनिया की शुरुआत हुई थी। दरअसल वर्ष 2004 में गोरखपुर जेल में बंद रहे अपराधी जीतनारायण मिश्र ने किसी बात पर विवाद होने के कारण विनोद उपाध्याय को थप्पड़ मार दिया था। विनोद के दिमाग से उस थप्पड़ का गुस्सा नहीं निकला था, उसने जीतनारायण मिश्र के जेल से निकलने का इंतज़ार किया। जब वह जेल से छूटा तो मौका देखकर विनोद ने वर्ष 2005 में संतकबीरनगर बखीरा के पास उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने जुर्म की दुनिया में हमेशा के लिए प्रवेश कर लिया था, जिसका अंजाम आज उसे मिल गया।

यूपी पुलिस की टॉप 10 लिस्ट में शामिल था

विनोद उपाध्याय के खिलाफ यूपी में 35 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज थे। यूपी एसटीएफ और गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे बीते सात महीने से ढूढ़ रही थी। वह अयोध्या का रहने वाला था। माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय अपना एक गिरोह बनाकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई हत्यायों को अंजाम दे चूका था। विनोद उपाध्याय का एनकाउंटर एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने किया। माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय यूपी पुलिस की टॉप 10 लिस्ट में शामिल था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...