back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ममूटी अभिनीत सीबीआई 5 1 मई को रिलीज होगी

चेन्नई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बेहद लोकप्रिय सीबीआई फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म सीबीआई 5 : द ब्रेन, जिसमें मलयालम सुपरस्टार ममूटी मुख्य भूमिका में हैं, 1 मई को रिलीज होने वाली है। इसके निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की। ममूटी ने यह घोषणा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया, सीबीआई 5 : द ब्रेन 1 मई, 2022 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। अभिनेता ने फिल्म का एक पोस्टर भी साझा किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र के साथ रिलीज करने की मंजूरी दे दी है। फ्रेंचाइजी की पिछली सभी फिल्मों की तरह इस मलयालम फिल्म का निर्देशन भी के. मधु कर रही हैं और इसमें ममूटी को सीबीआई के एक महान अधिकारी सेतुराम अय्यर के रूप में दिखाया जाएगा। इस खोजी थ्रिलर की कहानी एस.एन. स्वामी ने लिखी है, जिन्होंने ओरु सीबीआई डायरी कुरिप्पु, जागृत, सेथुराम अय्यर सीबीआई और नेरारियन सीबीआई नामक फ्रेंचाइजी में अन्य चार मलयालम फिल्मों की कहानियां भी लिख चुके हैं। इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि इस बार फिल्म का प्लॉट बास्केट किलिंग नाम की किसी चीज के इर्द-गिर्द घूमेगा। फिल्म में ममूटी के अलावा, आशा शरत, रेन्जी पणिक्कर और मुकेश भी अभिनय करेंगे। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...