back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha Election: यूपी के पूर्व DGP विजय कुमार समेत SP-BSP-Congress के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

Loksabha Election: पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्थाएं पहले से बेहत्तर हुई हैं। विकास के कीर्तिमान बन रहे हैं।

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यालय में सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने अपनी पत्नी अनुपमा के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेता ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

ये नेता हुए भाजपा में शामिल

सदस्यता ग्रहण करने वालों में बसपा के पूर्व एमएलसी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल (फर्रूखाबाद), बसपा से नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल (फर्रूखाबाद), नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर (फतेहपुर), नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश कुमार मिश्र (सुल्तानपुर), कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्र सिंह तोमर (अलीगढ़), सपा के पूर्व प्रदेश सचिव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अम्बुज शुक्ला (कानपुर), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सचिन त्रिपाठी (कानपुर), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संदीप शर्मा जैकी (कानपुर), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डीएस मिश्रा (सुल्तानपुर), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरूण कुमार दुबे (औरैया) शामिल हुए।

इसी क्रम में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उमंग शुक्ला (कानपुर), यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शानू बुन्देला (कानपुर), यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डब्बू तिवारी (कानपुर), कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र अवस्थी बबलू (कानपुर), कांग्रेस के प्रदेश सचिव पवन सिंह (कानपुर), बसपा के जाट भाईचारा को-आर्डिनेटर धर्मवीर चौधरी (गाजियाबाद), उपनेता नगर निगम कानपुर अनिल यादव, मुख्य सचेतक कानपुर नगर निगम अमित जायसवाल, पूर्व पासपोर्ट अधिकारी सुधाकर रस्तोगी (लखनऊ), सचेतक कानपुर नगर निगम शालू कन्नौजिया, कार्यकारिणी सदस्य नगर निगम कानपुर अंजली दीक्षित, पार्षद सरोज चड्डा (कानपुर), पार्षद सुधीर यादव (कानपुर), पार्षद मुसव्विर अली (लखनऊ), सपा नेता व अधिवक्ता सुधीर शुक्ला (लखनऊ), पूर्व पार्षद प्रकाश गुप्ता (लखनऊ), समाजसेवी सौरभ यादव (ललितपुर) शामिल है।

मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे एवं विधायक नीरज बोरा उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा परिवार में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए कहा

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जुड़िए तथा अपने-अपने क्षेत्रों व बूथों पर जाकर भाजपा को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कीजिए।

मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने में सहभागी बनें

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री गांव,गरीब, किसान के आर्थिक व सामाजिक विकास के साथ विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम सभी इस संकल्प के साथ जुड़कर आगे बढे़ं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतकर अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करते हुए मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने में सहभागी बनें।

प्रदेश में कानून व्यवस्थाएं पहले से बेहत्तर हुई हैं: पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार

इस मौके पर पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्थाएं पहले से बेहत्तर हुई हैं। विकास के कीर्तिमान बन रहे हैं। भाजपा और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अच्छी नीति एवं नियत के कारण आज भाजपा की सदस्यता ली है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵