back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकप्रिय गायिका नेहा राठौर को पुलिस ने दिया नोटिस

कानपुर देहात जनपद में बीते दिनों मड़ौली अग्निकांड हुआ था। इस कांड में मां और बेटी की जलकर मौत हो गई थी। इस घटना ने इतना बड़ा मोड़ लिया था कि यह मुद्दा जनपद से उठकर अंतरराष्ट्रीय हो गया था।

कानपुर देहात, एजेंसी। जनपद में हुए मड़ौली अग्निकांड की घटना को गाने से गाकर सरकार को घेरने वाली ‘यूपी में का बा’ की लोकप्रिय गायिका नेहा राठौर को पुलिस ने नोटिस दिया है। नेहा पर समाज में वैमनस्यता और तनाव की स्थिति उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, इस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर सोशल मीडिया के माध्यम से पलटवार किया है।

भाजपा सरकार को घेरा
कानपुर देहात जनपद में बीते दिनों मड़ौली अग्निकांड हुआ था। इस कांड में मां और बेटी की जलकर मौत हो गई थी। इस घटना ने इतना बड़ा मोड़ लिया था कि यह मुद्दा जनपद से उठकर अंतरराष्ट्रीय हो गया था। सभी विपक्षी राजनैतिक पार्टियों ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। इस बीच गायिका नेहा सिंह राठौर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ। जिसमें उन्होंने सरकार को अपने गाने के जरिये घेरा था और बुलडोजर पर जमकर तंज कसा था। उन्होंने लोकगीत के माध्यम से सरकार और कानपुर देहात प्रशासन पर सीधा निशाना साधा था। घटना पर वीडियो जारी कर काफी तीखे सवाल पूछे थे। इस पर जनपद की पुलिस ने का बा सीजन-दो पर कार्यवाही करते हुए सीआरपीसी 160 के तहत गायिका को एक नोटिस दिया है। इस नोटिस के लिए तीन दिनों में जवाब न देने पर कार्यवाही का भी अल्टीमेटम दिया है।

तनाव की स्थिति उत्पन्न
क्षेत्राधिकारी अकबरपुर प्रभात कुमार ने बताया कि नेहा सिंह राठौर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिससे समाज में वैमनस्यता और तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके तहत उनको नोटिस दिया गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेहा सिंह राठौर को नोटिस देने पर एक ट्वीट के जरिए सरकार को घेरा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रामभद्राचार्य को जेल भेजना चाहिए था… 420 का केस वापस लेने पर बोले अखिलेश यादव, कहा- मुझसे गलती हुई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लखनऊ में Akhilesh Yadav ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और जगद्गुरु Jagadguru Rambhadracharya पर निशाना साधा। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...