back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Badaun Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं में स्‍कूल बस-वैन की टक्‍कर, 4 बच्‍चों समेत 5 की मौत; 16 घायल

School Bus And Van Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं में उसावां थाना क्षेत्र में स्कूल बस और स्कूली वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत और 16 लोग घायल है।

बदायूं, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में सोमवार की सुबह उसावां थाना क्षेत्र में स्कूल बस और स्कूली वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत और 16 घायल है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी मनोज कुमार और एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह मौके पर पहुंच गए।

16 बच्चे घायल

उसावा थाना क्षेत्र के एसआरपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल गौतरा की मारुति वैन और सत्यदेव इंटर कॉलेज म्याऊं की स्कूली बस की नवीगंज व म्याऊं कस्बे के पास आमने-सामने से टक्कर हुई है। हादसे में वैन चालक ओमेन्द्र और उसके छह साल के बेटे हर्षित, खुशी, प्रदीप और कौशल्या की मौत हो गई। 16 बच्चे घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें कई बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना में बस चालक और चार छात्रों की मौत

जिलाधिकारी ने बताया कि म्याऊं थाना क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की भिड़ंत हुई है। दुर्घटना में बस चालक और चार छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। 16 छात्र घायल हैं। मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। घायलों में कई छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों को बेहतर इलाज मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए हैं। इधर मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हर रात बन रही थी मौत की सवारी… 6 महीने में 145 जानें गईं, स्लीपर कोच बसों के लिए अब बदले नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले छह महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में स्लीपर कोच बसों से जुड़े भीषण सड़क हादसों और आग की घटनाओं...
spot_img

Latest Stories

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵