back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिग बॉस 15: देवोलीना के साथ बहस के दौरान बेहोश हो गईं शमिता

मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिग बॉस 15 के एपिसोड में शमिता शेट्टी और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच बहस देखी गई। इस एपिसोड में गैर-वीआईपी के पास 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीतने का मौका है। जहां देवोलीना वीआईपी के लिए संचालक हैं, वहीं गैर-वीआईपी के लिए शमिता इस भूमिका को निभा रहीं हैं। इस कार्य के परिणामस्वरूप देवोलीना और शमिता के बीच काफी झगड़ा हुआ। आगामी एपिसोड के नवीनतम प्रोमो में देवोलीना और शमिता के बीच अधिक चौंकाने वाली लड़ाई दिखाई दी। दोनों के बीच इस बहस की वजह से शमिता बेहोश हो गई और करण उसे मेडिकल रूम में ले जाते नजर आए। शमिता देवोलीना से पूछती है कि तुम्हारा दिमाग कहाँ है, डार्लिग? इससे देवोलीना नाराज हो जाती है और वह शमिता को उसकी भाषा को संभालने के लिए कहती है। बाद में उनके बीच मारपीट होती है और घरवाले उन्हें रोकने की कोशिश करते है। देवोलीना शमिता पर चिल्लाती है, वहीं शमिता बेहोश हो जाती है। उन्हें मेडिकल कारणों से घर से निकाल दिया गया था और अब वह वापस आ गई हैं। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵